Advertisement

समर्पण द्वारा ढोरी लेडीज़ क्लब में रक्तदान शिविर का आयोजन

रक्त से किसी का जान बचाना गौरव की बात-विधायक

एन.के.सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में सीसीएल ढोरी जीएम कॉलोनी स्थित लेडीज़ क्लब में 25 जुलाई को समर्पण सामाजिक संस्था के सौजन्य से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यहां 25 लोगों ने रक्त दान किया।

रक्तदान शिविर का उद्घाटन बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह, ढोरी क्षेत्र के एसओपी प्रतुल कुमार, संस्था के अध्यक्ष विनोद चौहान, कांग्रेस के महिला मोर्चा के बोकारो जिलाध्यक्षा नीतू सिंह आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विधायक सिंह ने कहा कि जरूरतमंदों के काम यह रक्त आए इससे बड़ी गौरव की बात कुछ नही है।

उन्होंने कहा कि दुसरे लोगों को भी प्रेरणा लेकर रक्त दान में बढ-चढ कर हिस्सा लेना चाहिए और रक्त दान की महत्ता को बरकरार रखना चाहिए।

बोकारो सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर मैथिलीशरण के साथ सदस्य टीम द्वारा रक्त संग्रह किया गया। मौके पर ढोरी क्षेत्र के सुरक्षा प्रहरी सोताराम यूके, कार्मिक प्रबंधक सुरेश सिंह, एरिया मेडिकल ऑफिसर एस मुखर्जी, डॉ अरुण कुमार, डॉ एस के भारतीय, फुसरो नप उपाध्यक्ष छेदी नोनीया, राकोमसं नेता

शिव नन्दन चौहान, कांग्रेसी नेता संतोष कुमार सिंह, आशुतोष कुमार सिंह, संस्था के चंदन चौहान, श्रीराम चौहान, रॉकी पासवान, संजीत विश्वकर्मा, अमित कुमार, राघवेंद्र कुमार चौहान, देव कुमार, राजेश कुमार, भोला नोनिया, रोमी, कन्हैया कुमार, रोहित, सुधीर, हेमंत, सूरज, पिंटू, प्रदीप, शिवगंगा नोनिया, राजा, देव, भाजपा नेता कृष्ण कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *