झारखंड आंदोलनकारी गिरधारी महतों की 13वीं पुण्यतिथि का आयोजन

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। बगोदर के झारखंड आंदोलनकारी स्वर्गीय गिरधारी महतों की 13वीं पुण्यतिथी मनायी गई। इस दौरान उनके पैतृक गाँव बगोदर प्रखंड (Bagodar Block) के हद में मुण्डरो में एक श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम (Tribute meeting Program) आयोजित कर उनके आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया गया।

गिरधारी महतो (Giradhari Mahto) की पुण्यतिथि पर सर्वप्रथम उनकी धर्मपत्नि मानकी देवी ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जिसके बाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिल्ली के पूर्व विधायक सीमा महतों ने पुष्प अर्पित की। इसके बाद कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने बारी बारी से पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिए।

कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह (People Present at the event) को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सिल्ली के पूर्व विधायक सीमा महतो ने कहा की झारखंड आंदोलनकारी महतो ने जिस सपना के साथ झारखंड अलग राज्य लिया वह सपना अब इस सरकार से उम्मीद है कि जल्द साकार होगी।

उन्होंने कहा कि आज मैं झारखंड आंदोलनकारी स्व गिरधारी महतो के जन्मभूमि मुण्डरो गांव पहुंचकर स्वयं को सौभाग्यशाली महसूस कर रही हूं।

कार्यक्रम में हजारीबाग जिला (Hazaribag district) अध्यक्ष शंभू यादव, मांडू विधानसभा प्रभारी रामप्रकाश महतो, झामुमो युवा मोर्चा नेता नीतीश पटेल, शाकिर अंसारी, बंधन महतो सहित काफी संख्या में महिला पुरूष मौजूद थे।

 165 total views,  2 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *