बनियापुर के कोलहुआ सहाजितपुर में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में बनियापुर प्रखंड के कोलहुआ सहाजितपुर ग्राम में एक नवंबर को जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सारण के उप विकास आयुक्त प्रियंका रानी एवं सभी वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

जानकारी के अनुसार यहां आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित सैकड़ों की संख्या में आम जनों ने भाग लिया। जनसंवाद कार्यक्रम में सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के लाभान्वित लाभुकों ने भी अपने-अपने अनुभवों को साझा किया।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त प्रियंका रानी ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर लाभ उठाने एवं इससे जुड़ी समस्याओं का समाधान ही इस जन संवाद का मुख्य उद्देश्य है। कहा कि आप सबों ने संयम के साथ सभी विभाग के योजनाओं को सुना है, इसके लिए वे जिला प्रशासन की ओर से आभार व्यक्त करती हैं।

उन्होंने कहा कि आज जन कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी समस्या, सुझाव एवं विकास की चीजों को देखेंगे। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ लेने के लिए पहले आपको योजनाओं को जानना आवश्यक है। इस कार्यक्रम में जो भी विकास से संबंधित सुझाव प्राप्त हुए हैं, उस पर अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

उप विकास आयुक्त ने कहा कि शिक्षा विभाग के अनेक योजनाओं से बच्चों को अच्छादित किया गया है। स्कूलों में नि:शुल्क शिक्षा व्यवस्था है। डीआरसीसी के माध्यम से पढ़ाई के लिए स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड की सुविधा उपलब्ध है। कई स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम भी चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आपको इस अवसर का लाभ उठाने की जरूरत है। खासकर युवा एवं महिलाएं अपने हुनर को विकसित करें।

जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार ने कहा कि जन संवाद कार्यक्रम जिले के सभी विभागों के पदाधिकारियों ने उपस्थित जन–समूह को जिले में संचालित सरकार की महत्वपूर्ण विकासात्मक एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में डीआरडीए निदेशक, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी छपरा सदर, जिला परिवहन पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

 70 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *