Advertisement

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कक्ष में अपराध गोष्ठी का आयोजन

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय कक्ष में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतीश चन्द्र झा की अध्यक्षता में 6 मई को मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में बेरमो अनुमंडल के सभी अंचल पुलिस निरीक्षक एवं थाना प्रभारी मौजूद थे।
इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी झा ने बताया कि उक्त मासिक अपराध गोष्ठी में बेरमो अनुमंडल के सभी पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी मौजूद थे।

इस समीक्षा गोष्ठी में मुख्य रूप से अपराध समीक्षा, विधि व्यवस्था, अपराध पर अंकुश लगाने, नक्सल और थाना के सामान्य कार्य पर चर्चा की गई। इसी संदर्भ में बेरमो अनुमंडल में अंकित विभिन्न कांडों के मामलों के निष्पादन पर चर्चा हुई। एसडीपीओ झा ने कहा कि पिछले माह में मामलों का निष्पादन काफी अच्छी हुई है।

आगे भी जितने जल्द से जल्द मामलों का निष्पादन हो इसके लिए निर्देश दिया गया है। अपराध गोष्ठी में अपराधियों के संबंध में निर्देश दिया गया कि जो अपराधी हैं, उन्हें चिन्हित कर उनके विरूद्ध कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा जाए।

यहां अन्य विषयों पर भी चर्चा हुई। साथ ही अपने अपने क्षेत्रों में विधि व्यवस्था को लेकर सतर्कता बरतने और गलत धंधेबाजो पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। पुराने मुकदमों के निष्पादन के लिए सभी को दिशा निर्देश दिए गए। समीक्षा कर कार्रवाई करने को कहा गया।

उन्होंने कहा कि अपराध गोष्ठी में कोयला, बालू तस्करी के विरुद्ध साक्ष्य समीक्षा कर कार्रवाई करने का निर्देश दिए गये। पोक्सो एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई के लिए भी समीक्षा की गई। उपस्थित सभी थाना प्रभारी तथा पुलिस निरीक्षक को कड़े निर्देश दिए गए।

उन्होंने बताया कि कार्रवाई तो हुई है मगर अभी भी कार्रवाई आगे करने को कहा गया है। क्षेत्र में सभी प्रकार का लोहा, कोयला के अवैध कारोबार पर नकेल कसने की बात कही गयी।

इस अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था, अवैध कोयला, लोहा तस्करी तथा लंबित कांडों को त्वरित गति से निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विशेष निगरानी कर सभी गतिविधियो पर कड़ी निगरानी रखने की बात कही गयी।

गोष्ठी में गोमियां इंस्पेक्टर बिनोद कुमार गुप्ता, बेरमो अंचल पुलिस निरीक्षक नूतन मोदी, बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर शैलेश कुमार चौहान, बेरमो थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार सिंह सहित विनय कुमार, प्रिंस कुमार सिंह, सुधांशु श्रीवास्तव, सुनील कुमार, राजेश रंजन आदि थाना प्रभारीगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *