अंतर्राष्ट्रीय बाल अधिकार दिवस पर बच्चों के बीच प्रतियोगिता का आयोजन

चित्रकला में अनुराग, रंगोली में निकिता व् सुई धागा रेस में स्नेहलता प्रथम

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में नोवामुंडी प्रखंड के गुवा हिरजीहाटिंग दुर्गा मंडप प्रांगण में अंतर्राष्ट्रीय बाल अधिकार दिवस पर बच्चों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। हिरजी हाटिंग ग्राम संगठन गुवा के द्वारा उक्त आयोजन किया गया।

इस अवसर पर बच्चों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं में 10 साल से लेकर 15 साल तक के बच्चों के लिए चित्रकला बनाओ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अनुराग नायक, द्वितीय नीलू महतो तथा तृतीय स्थान पर रश्मिता मिश्रा रही। वही 5 साल से 10 साल तक के बच्चों के लिए चित्रकला में प्रथम प्राची पिंगुवा, द्वितीय दृष्टि भेंगरा तथा तृतीय आशा तांती रही। जबकि 3 साल से लेकर 5 साल तक के बच्चों के लिए बिस्कुट रेस में प्रथम राज रजवार, द्वितीय हर्ष गोप रहा।

इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता में 3 साल से 5 साल तक के बच्चों के लिए चॉकलेट रेस में प्रथम आदि बुकरू, द्वितीय रोहित मिश्रा तथा तृतीय स्थानीय हर्ष गोप ने प्राप्त किया। वहीं लड़कियों के लिए 10 से 15 साल तक के बच्चों के लिए रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम निकिता महतो, द्वितीय भूमि गोप तथा तृतीय एंजेल भेंगरा रही।

7 से 10 साल तक के बच्चों के लिए चॉकलेट रेस में प्रथम आदित्य किंदो, द्वितीय स्नेहलता नायक तथा तृतीय पिंकी तिर्की रही। सुई धागा रेस में प्रथम स्नेहलता नायक, द्वितीय नीतू महतो तथा तृतीय पिंकी तिर्की रही। 3 से 5 वर्ष तक के बच्चों के लिए चॉकलेट रेस में प्रथम आकाशी गोप, द्वितीय जानू तथा तृतीय अनुप्रिया गोप रही।

वही तीन से पांच साल तक के बालको के लिए चॉकलेट रेस में प्रथम आदित्य किंडे, द्वितीय स्नेहलता नायक तथा तृतीय पिंकी तिर्की रही। 7 से 10 साल तक के बच्चों के लिए बोरा रेस में प्रथम अनुराग नायक, द्वितीय आयुष मोदी तथा तृतीय ईशान नायक रहा। सौ मीटर रेस में प्रथम सुधीर मिंज, द्वितीय कृष्ण लोहरा तथा तृतीय कुंदन मौर्या रहा।

इसके अलावा प्रतियोगिता में महिलाओं के लिए हांडी फोड़ में प्रथम स्थान मार्शा चातर रही। वही म्यूजिकल चेयर में प्रथम चांदमनी लागुरी, द्वितीय जानो चातर तथा तृतीय रोंगों देवी रही। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि नोवामुंडी भाग एक जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी, पश्चिमी पंचायत की मुखिया पद्मिनी लागुरी, पूर्वी पंचायत की मुखिया चांदमनी लागुरी तथा बाल अधिकार सदस्य पदमा केसरी ने विजेताओं को संयुक्त रूप से पुरस्कृत कर सम्मानित किया।

इस मौके पर जेंडर सीआरपी गीता देवी, ममता देवी, टीआरआईएफ के अनुराधा राव, सक्रिय महिला रजनी प्रधान, अध्यक्ष नीलानी टोप्पो, चांदमनी देवी, पद्मावती मिश्रा, शेख हयूल, दुचा टोप्पो, पंचायत समिति सदस्य भादो टोप्पो सहित अन्य मौजूद थे।

 119 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *