सहयोगिनी संस्था द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

मुरहुलसुदी में श्रीराम चरित मानस यज्ञ का आयोजन

रंजन लाला/कसमार (बोकारो)। कसमार प्रखंड के हद में बहादुरपुर स्थित सहयोगिनी संस्था सभागार में 25 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में कसमार प्रखंड के गर्री, पोंडा, सोनपुरा, कसमार समेत आसपास के कई पंचायतों से महिलाएं एवं किशोरियां उपस्थित थी। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख नियोति डे, संस्था सचिव कल्याणी सागर, मंजू देवी, कुमारी किरण, सूर्यमणी देवी, आंगनबाड़ी सेविका दीपबाला, हिना देवी, लक्ष्मी देवी, रीमा देवी, गीता देवी समेत अन्य अतिथियों ने दीप जलाकर कार्यक्रम का  उद्धघाटन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कसमार प्रखंड प्रमुख नियोति डे ने कहा कि भले ही महिला दिवस के नाम पर साल में एक दिन का आयोजन हो, लेकिन महिलाओं का सम्मान तो 365 दिन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस तरह हर रोज हम सभी देवी माता की पूजा करते हैं, उसी तरह हर रोज महिलाओं का सम्मान करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि बिना लड़े अधिकार नहीं मिलेगा, इसलिए किसी भी तरह की परेशानी होने पर महिलाएं आवाज बुलंद करे। मुखर होकर बोलनेवाली महिलाओं को अक्सर समाज, घर परिवार के सदस्य हीं दबाने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी महिला को कोई भी परेशानी हो तो बेझिझक निडर होकर अपनी बात रखे। इसके लिए बाहर निकलिए और पहचान स्थापित करें।

उन्होंने कहा कि देश मे महामहिम से लेकर हर छोटे बड़े सभी पदों में महिलाएं स्थापित होकर देश व राज्य का नाम रौशन कर रही है। इसलिए महिलाएं अपने को कमजोर न समझे। महिलाओं को आगे बढ़ाने में समाज के सभी पुरुषों का भी दायित्व है कि उन्हें मदद करे।

सचिव कल्याणी सागर ने कहा कि घर हो या बाहर, कहीं भी महिलाएं बेहिचक अपनी बातों को रख सके। समाज में अपनी वजूद के साथ अपनी पहचान स्थापित करे। इसके लिए समाज के सभी तबके को महिलाओं के प्रति सकारात्मक सोच रखना होगा। साथ हीं घरेलू हिंसा के कारण महिलाओं का शोषण काफी बढ़ा है, जिससे हमें सचेत रहने की जरूरत है।

इस दौरान निदेशक गौतम सागर, रवि कुमार राय, शेखर, सिमरन कुमारी, निक्की कुमारी, अंजली कुमारी, पार्वती देवी व अन्य महिला एवं किशोरी उपस्थित थी।

इस दौरान किशोरियों द्वारा बाल विवाह पर नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। एक अन्य जानकारी के अनुसार कसमार प्रखंड के हद में मुरहुलसुदी में तीन दिवसीय श्रीराम चरित मानस यज्ञ राम कथा शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित किया जा रहा है। यहां गोमियां विधायक शामिल होकर परिक्रमा करते हुए क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर स्थानीय मुखिया सरिता देवी, मुखिया पटेल राम महतो, उमेश जयसवाल, राकेश कुमार, मनोज कुमार महतो, महेंद्र नाथ महतो यज्ञ कमेटी के सभी सदस्य आदि शामिल थे।

 98 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *