न्याय रथ-सह-चलंत वाहन द्वारा गाण्डेय में जागरूकता शिविर का आयोजन

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। झालसा रांची के निर्देश पर गिरिडीह न्याय मंडल में आम जनों के बीच विधिक जागरूकता एवं विधिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से न्याय रथ -सह- चलंत वाहन को जिले में जनवरी माह के लिए भेजा गया है।

इसी क्रम में 18 जनवरी को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश -सह- अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह वीणा मिश्रा के मार्गदर्शन में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गाण्डेय प्रखंड परिसर में विधिक जागरूकता सह साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह सौरव कुमार गौतम, सदस्य स्थाई लोक अदालत सुधीर कुमार सिन्हा, रिटेनर अधिवक्ता गौरी शंकर सहाय एवं त्रिलोकी पांडेय ने उपस्थित होकर आम जनों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान किया।

यहां जिला विधिक सेवा प्राधिकार के विभिन्न कार्यक्रम जैसे नेशनल लोक अदालत, मासिक लोक अदालत, स्थाई लोक अदालत, मध्यस्थता केंद्र, निःशुल्क अधिवक्ता प्रदान करने, कोर्ट फीस प्रदान करने, विक्टीम कंपनसेशन स्कीम इत्यादि योजनाओं के बारे में आम रहिवासियों को जानकारी देते हुए उन्हें इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार से संपर्क करने का सुझाव दिया।

उन्होंने आम जनों को अपने बच्चों को निरंतर शिक्षा प्रदान करने हेतु शिक्षा का अधिकार अधिनियम, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, बाल श्रम प्रतिषेध अधिनियम इत्यादि कानून के बारे में भी जानकारी प्रदान किया।

इस अवसर पर गाण्डेय प्रखंड प्रमुख राजकुमार पाठक ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में आम रहिवासियों को जानकारी दी।

इस दौरान आम रहिवासियों के बीच पंपलेट का वितरण कर विधिक जागरूकता किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार सौरव कुमार गौतम ने तमाम बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों, एनजीओ कर्मियों, आदि।

आम जनों से अपील किया कि वे अपने स्तर से भी अपने क्षेत्रों में प्रचार प्रसार करें, ताकि झालसा के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके तथा समाज के अंतिम तबके में रहने वाले रहिवासियों तक सक्षम, सुलभ एवं त्वरित न्याय उपलब्ध कराया जा सके।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार सौरव कुमार गौतम, सदस्य स्थाई लोक अदालत गिरिडीह सुधीर कुमार सिन्हा, रिटेनर अधिवक्ता गौरी शंकर सहाय एवं त्रिलोकी पाण्डेय, प्रमुख राजकुमार पाठक, थाना प्रभारी गांधी हसनैन अंसारी, समाजसेवी यदुनंदन पाठक, आदि।

पारा लीगल वालंटियर्स दिलीप कुमार, बासुदेव पंडित, गोपाल राणा, आनंद पंडित एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह के सहायक नवनीत कुमार दाराद की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन फ्रंट कार्यालय के पारा लीगल वालंटियर्स दिलीप कुमार ने किया।

 110 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *