Advertisement

सहकारी समिति लिमिटेड द्वारा वार्षिक आम सभा का आयोजन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार में 8 अक्टूबर को आजीविका महिला संकुल संगठन स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की ओर से वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया।

कसमार प्रखंड द्वारा आयोजित वार्षिक आमसभा के मुख्य अतिथि गोमियां विधायक डॉ लंबोदर महतो उपस्थित होकर सबसे पहले सीएलएफ भवन का फिता काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद कार्यक्रम का विधिवत दीप प्रज्वलित कर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर महिला दीदियों द्वारा फूल माला व् टोपी पहनाकर विधायक का स्वागत किया गया। लेखपाल ममता देवी ने साल भर का हिसाब प्रस्तुत की।

मौके पर पोंडा पंचायत के मुखिया हारू रजवार, कसमार मुखिया उषा कुमारी, दान्तु मुखिया चंद्र शेखर नायक, सोनपुरा मुखिया चंद्र शेखर हेम्ब्रम, दान्तु के पंचायत समिति सदस्य नागेंद्र नायक, कसमार मुखिया पति विजय कुमार, जेएसएलपीएस के बीबीएमयू अशोक, सीसी विवेक कुमार, बीएपी यशोदा देवी, डेटा इंट्री ऑफ़रेटर सुनील कुमार, संकुल के अध्यक्ष चंपा देवी, सचिव शांति देवी, कोषाध्यक्ष रूपा मुखर्जी, सुभाष कुमार, बिट्टू कुमार, दिनेश कुमार सहित सैकड़ो महिलाएं उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *