प्रहरी संवाददाता/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के आजसू के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ने भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा के पक्ष में प्रचार प्रसार किया। कार्यकर्ता ने क्षेत्र के सीमावर्ती नोवामुंडी, बड़ाजामदा व अन्य इलाकों में प्रचार -प्रसार कर पूर्व सांसद गीता कोड़ा के लिए मतदान के लिए मतदाताओं से अपील की।
जानकारी के अनुसार प्रचार कार्यक्रम मे आजसू केंद्रीय सदस्य रोहन दत्ता, केंद्रीय सदस्य समीर शेख, युवा जिलाध्यक्ष आकाश सिंह, कार्यकारी जिलाध्यक्ष सुजीत गिरि, नोवामुंडी प्रखंड अध्यक्ष सनी लोहार, जगन्नाथपुर प्रखंड सारंडा अध्यक्ष इंद्रजीत सोनार, अध्यक्ष निर्मल सिंकू, श्रमिक संघ के वीर करवा, श्रमिक संघ के बप्पी करवा, एसटी जिला उपाध्यक्ष इंद्रजीत, एसटी महासभा सचिव नन्दन करवा, तापस दास, अरुण विश्वकर्मा, सदस्य चंद्र मोहन हेंब्रम, सदस्य कृष्ण पूर्ति, अर्पित केरकेट्टा, देवदास दुरई, जगदीश पात्रों साथ ही साथ बहुत सारे कार्यकर्ता शामिल थे।
आजसू के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पूर्व मुख्य मंत्री मधु कोड़ा से शिष्टाचार मुलाकात किया और चुनाव को लेकर विचार किया गया। वरीय नेता रोहन दत्ता ने कहा कि भाजपा ही देश और राज्य में स्थिर सरकार दे सकती है।
![]()













Leave a Reply