सामयिक परिवेश के कर्नाटक इकाई द्वारा ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/मुजफ्फरपुर (बिहार)। सामयिक परिवेश पत्रिका अंतर्राष्ट्रीय पटल के कर्नाटक इकाई में 30 मई को ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में बड़ी संख्या में शामिल कवियों ने एक से बढ़कर एक कविता प्रस्तुत किये।

उक्त जानकारी देते हुए सामयिक परिवेश पत्रिका से जुड़ी मुजफ्फरपुर की कवियित्री सविता राज ने बताया कि कार्यक्रम में सामयिक परिवेश कर्नाटक अध्याय के सभी प्रतिभागियों ने एक से बढ़ कर एक रचनाओं से पटल को सुसज्जित किया। अपने सुमधुर स्वर से सभी ने पटल को आह्लादित कर दिया। इन सब की रचनाओं ने पटल को एक नई ऊंचाई प्रदान की। उक्त कार्यक्रम में सामयिक परिवेश कर्नाटक पटल की ई-पत्रिका का विमोचन भी किया गया।

इस अवसर पर सरस्वती वंदना डॉ मीना कुमारी परिहार ने सरस स्वर में प्रस्तुत की। संस्था की संस्थापिका ममता मेहरोत्रा ने अपने उद्बोधन से पटल को कई प्रकार से दिशा निर्देश दी। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जय प्रकाश अग्रवाल ने प्रभावी अंदाज में उद्बोधन दिया। उन्होंने सामयिक परिवेश की प्रशंसा की।

उक्त काव्य गोष्ठी में सविता राज द्वारा संचालन सराहनीय रहा।कार्यक्रम के विराम होने तक उन्होंने सभी को अपनी वाक पटुता जोड़े रखा। इस अवसर पर काव्य पाठ प्रस्तुत करने वाले रचनाकारों में डॉ मीना कुमारी परिहार, डॉ बांका बहादुर अरोड़ा, अंजू भारती, सुधा पांडेय, जय प्रकाश अग्रवाल (काठमांडू), इश्वर चंद्र जयसवाल (उत्तर प्रदेश), डॉ ऊषा किरण श्रीवास्तव, आदि।

रामनिवास तिवारी (आशुकवि निवाड़ी मध्य प्रदेश), माधवी लता, दिलीप कुमार शर्मा (दीप मध्यप्रदेश), डॉ सुमन मेहरोत्रा (मुजफ्फरपुर बिहार), अनंत राम चौबे अनंत, डॉ राम शरण सेठ (छटहाॅं मिर्जापुर उत्तर प्रदेश, आदि।

रामबाबू शर्मा (दौसा राजस्थान), शिशिर देसाई सनावद, बृज किशोर त्रिपाठी, डॉ पूनम सिन्हा श्रेयसी, हेमलता शर्मा मानस्विनी (मध्य प्रदेश), अन्नपूर्णा मालवीया सुभाषिनी (उत्तर प्रदेश), रंजू सिन्हा आदि ने एक से बढ़कर एक कविता पाठ किया। कार्यक्रम के अंत में संचालन कर रही सविता राज ने अपनी रचना प्रस्तुत की। कार्यक्रम का विराम डॉ सुमन मेहरोत्रा के आभार ज्ञापन से किया गया।

 

 156 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *