Advertisement

मोतीपुर सब्जी मंडी के समीप सड़क दुर्घटना में एक की मौत दूसरा घायल

सड़क किनारे दुर्घटना रोकने का उपाय करे प्रशासन-सुरेंद्र प्रसाद सिंह

प्रहरी संवाददाता/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर थाना क्षेत्र के मोतीपुर सब्जीमंडी के समीप पुनः सड़क दुर्घटना में एक अधेर व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं इस हादसे में उसकी पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान पूसा प्रखंड के हद में महमदा रहिवासी 55 वर्षीय लखींद्र महतो के रूप में की गयी है।

घटना के संबंध में स्थानीय रहिवासियों ने बताया कि एक नवंबर को मृतक लखींद्र अपनी बेटी के साथ बाईक क्रमांक BR13AO/4301 से पश्चिम की ओर जा रहे थे। इसी बीच तेज गति से गुजर रहे मालवाहक ट्रक क्रमांक NL02O/9161 ने दोनों पिता पुत्री को बुरी तरह कुचला दिया। जिससे बाईक सवार की मौके पर हीं मौत हो गई जबकी पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई।

उक्त घटना के बाद घटना स्थल पर राहगीरों तथा रहिवासियों की भीड़ इकट्ठा हो गया। मौके पर पुलिस पहुंचकर घायल को ईलाज के लिए अस्पताल भेज दिया एवं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना को भाकपा माले ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने दु:खद बताया है।

उन्होंने मंडी के आसपास लगातार सड़क हादसा पर झोभ व्यक्त करते हुए पुलिस प्रशासन से हादसा रोकने का उपाय मसलन सड़क के दोनों ओर फ्लैंक बनाने, स्पीड लिमिट का बोर्ड लगाने, मृतक के परिजनों को 10 लाख रूपये मुआवजा देने, घायलों को सरकारी स्तर पर ईलाज कराने की मांग की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *