Advertisement

भाकपा माले से संबद्ध एक्टू का एकदिवसीय राज्य स्तरीय कन्वेंसन सम्पन्न

कन्वेंसन में दिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय सम्मलेन में भाग लेने का मजदूरों से अपील

एस. पी. सक्सेना/राजेश कुमार/बोकारो। भाकपा माले से संबद्ध एक्टू का राज्य स्तरीय मजदूर सम्मेलन (कान्वेंसन) 9 दिसंबर को बोकारो जिला के हद में बोकारो थर्मल त्रिजल नगर के अनंता सभागार में आयोजित किया गया।

कान्वेंसन की अध्यक्षता पांच सदस्यीय अध्यक्ष मंडल कॉ गीता मंडल, कॉ बैजनाथ मिस्त्री, कॉ कृष्णा सिंह, कॉ महेश सांवरिया तथा कॉ बालेश्वर गोप ने संयुक्त रूप से किया। संचालन सहयोग एक्टू नेता कॉ भुवनेश्वर केवट, कॉ रविन्द्र भुइयां तथा कॉ बिपिन मंडल ने किया।

मजदूर कान्वेंसन में बतौर मुख्य अतिथि भाकपा माले पोलित ब्यूरो सदस्य कॉमरेड जनार्दन प्रसाद उपस्थित थे। उन्होंने उपस्थित मजदूर प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड विधानसभा के आम चुनाव में भाजपा को परास्त कर राज्य के मजदूर वर्ग ने एक स्तर की लड़ाई को जीता है, लेकिन अभी भी खतरा कम नहीं हो पाया है। झारखंड को अडाणी खंड बनने से रोकने के लिए सड़को पर आंदोलन के जरिए लड़ाई को और मजबूत करना होगा। उन्होंने कहा कि देश और झारखंड को बचाने के लिए एक्टू द्वारा आयोजित होने वाले राष्ट्रीय सम्मलेन को भी सफ़ल बनाएं। तभी मजदूर अधिकारों को हासिल किया जा सकता है।

एक्टू के प्रदेश महासिचव कॉ शुभेंदु सेन ने कहा कि मज़दूर आधिकारों को पुनः हासिल करने के सवाल पर एक्टू का 11वां राष्ट्रीय सम्मलेन दिल्ली में अयोजित होना है। सम्मलेन का खुला सत्र देश की राजधानी दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में होगी, जिसमें देश विदेश के मित्र संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होगें। उन्होंने कहा कि मज़दूरों को यूनियन के साथ व्यापक रूप से जोड़े बिना केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी हमलों को रोकना सम्भव नहीं है। कहा कि एक्टू राजनीतिक रूप से भी केन्द्र और राज्य सरकार के मजदूर विरोधी फैसलों पर निर्णायक दबाव बढ़ाएगा।

सम्मेलन को माले व् एक्टू नेता कॉ विकास कुमार सिंह, कॉ मनोज कुशवाहा, कॉ जे एन सिंह, कॉ भुनेश्वर बेदिया, कॉ अमल घोष, कॉ सुभाष चंद्र मंडल, कॉ हरेंद्र सिंह, कॉ बालेश्वर यादव, कॉ नारायण केवट, कॉ अजय रविदास, कॉ महादेव मांझी, कॉ विजय गिरी, कॉ जगरनाथ उरांव, कॉ बलदेव वर्मा, कॉ भीम साहू आदि ने भी संबोधित करते हुए अपना विचार व्यक्त किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *