प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के सदमा कला की एक वृद्ध माँ ने अपने लापता पुत्र की खोज के लिए पुलिस में तहरीर दी है।
बताया जाता है कि पेटरवार प्रखंड के हद में सदमा कला पंचायत के ग्राम सदमा खुर्द भेलवा टांड़ रहिवासी 52 वर्षीय राजेंद्र घासी लगभग 10 -12 दिनों से लापता है। वृद्ध माँ फूलको देवी अपने पुत्र की गुमशुदा का आवेदन पेटरवार थाना में देकर उसकी खोजबीन की गुहार लगायी है।
वृद्ध माँ फूलको देवी ने 10 फरवरी को पुलिस को दिए आवेदन में कहा कि उनका पुत्र राजेंद्र घासी बीमार था। उसकी मानसिक स्थिति सही नहीं है। वह बीते 7 फरवरी की रात लगभग 12 बजे के बीच घर से अचानक निकलकर कहीं चला गया है। परिवार जनों ने अगल-बगल गांव में और अपने रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा ने वृद्ध माँ को उनके पुत्र की तलाश करने का आश्वासन दिया है।
![]()













Leave a Reply