कंबल मिलने की आस में आए आये वृद्ध व् महिला निराश होकर लौटे

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। पूर्व घोषणा के बाद कंबल मिलने की आस में आये दर्जनों वृद्ध व् महिला, किंतु निराश होकर बिना कंबल के हीं लौट गये। इसे लेकर स्थानीय उप मुखिया ने मुखिया पर मनमानी करने का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार गोमियां प्रखंड (Gomian Block) के हद में साड़म पूर्वी पंचायत में 29 नवंबर को पंचायत भवन में ही कंबल वितरण का कार्यक्रम रखा गया। इस कार्यक्रम में पंचायत की मुखिया अनारकली, उप मुखिया सहित सभी वार्ड सदस्य मौजूद थे। सैकड़ों की संख्या में कंबल मिलने की आस में वृद्ध महिला एवं बूढ़े आये थे।

किंतु वितरण लिस्ट में मतभेद के कारण कंबल वितरण नहीं हो सका। बताया जाता है कि उप मुखिया एवं वार्ड सदस्यों ने मुखिया अनारकली के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि मुखिया मनमानी कर रही हैं और अपने तरीके से काम को करती हैं।

इस संबंध में पंचायत की उप मुखिया शांति देवी ने कहा कि मुखिया अपनी मनमानी करती है। हमने जो लिस्ट कंबल वितरण का दिया उसके अनुसार वे काम नहीं कर रही है। वार्ड सदस्य मोनी देवी ने बताया कि हमें तो वार्ड रहना नहीं चाहिए।

हमारा क्या काम, जब मुखिया अपनी मनमानी करती है। कंबल वितरण के संबंध में मुखिया अनारकली ने बताया कि हमारे पंचायत में 15 वार्ड है। कोई 10 कंबल मांगते हैं तो कोई 15 कंबल। मैं कहां से दूंगी। इसकी जानकारी गोमियां बीडिओ को दूंगी। सारा कंबल पंचायत भवन में रखा हुआ है। मैं गलत नहीं हूं, इसलिए मुझे किसी से डर नहीं है।

 332 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *