नप चेयरमैन ने प्रेस वार्ता में पेश की अपने कार्यकाल का लेखा-जोखा

कोरोना काल में मैने अपनो को खोया है-राकेश सिंह

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद के आरएस कंम्पलेक्स मे नगर परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष (चेयरमैन) राकेश सिंह ने 28 अप्रैल को प्रेस वार्ता किया। प्रेस वार्ता में नप चेयरमैन ने अपने पांच वर्ष के कार्यकाल का लेखा जोखा प्रस्तुत किया।

प्रेस वार्ता मे नप चेयरमैन सिंह ने कहा कि मैं सेवक बन कर विगत 5 वर्षों तक कार्य किया है। मैं कांग्रेस के साधारण कार्यकर्ता था। स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सिंह के आशीर्वाद से हमलोग जनता की सेवा करने के लिए चुने गए।

उन्होंने कहा कि वर्तमान बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह अपनी मेहनत और लगन से हम लोगों को जिताने का कार्य किया था, इसके लिए उनके प्रति आभार प्रकट करता हूं। उन्होंने कहा कि फुसरो नगर की सभी जनता काफी स्नेह और प्यार देते हुए हमारे 5 साल के कार्यकाल को पूर्ण कराया है।

नगर परिषद के इस तीसरे कार्यकाल में हमलोग जनता के कसौटी पर खरा उतरने का भरपूर प्रयास किए। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सिंह का जो ख्वाब था कि हर घर जल देना, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का कार्य पूर्ण हो चुका है। बिजली की जो समस्या थी उसे दूर कर दिया गया है। कल से ही घर-घर जल देने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

सिंह ने कहा कि इन 5 सालों में फोर्टीन फाइनेंस फिफ्टीन फाइनेंस तथा नागरिक सुविधा के 58 करोड़ की योजनाओं को नगर परिषद में उतारने का कार्य किया है। फुसरो में 26 हाई मास्ट लाइट लगाया गया है। हिंदुस्तान पुल से करगली गेट तक सड़क के दोनों तरफ पेवर ब्लॉक बिछाने का कार्य पूरा किया गया है। पांच बड़े सड़क में 4 बड़े सड़क का काम पूर्ण हो चुका है।

साथ हीं गली मोहल्ले के जो कार्य थे उसे 90 प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। नगर में 30 सामुदायिक भवन का निर्माण किया गया है। इसका भी लगभग 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। करीब 40 पीसीसी शेड निर्माण किया गया है। सिवरेज ड्रेनेज कार्य का टेंडर पूर्ण हो चुका है। प्रधानमंत्री द्वारा बहुत जल्द उसका शिलान्यास होना है।

इसके बन जाने से शहरी व कस्वाई क्षेत्र में नालों की समस्या से निजात मिलेगी। सॉलि़ड वेस्ट का टेंडर कर 28 टिपरों द्वारा सभी नगर में कचरा उठाव का कार्य किया जा रहा है। पूरे नगर परिषद में ग्यारह 12 सीटर शौचालय का निर्माण किया गया है। जिसे टेंडर के माध्यम से चलाने का कार्य दिया गया है।

उन्होंने बताया कि बहुत सारे कार्य हमारे अधूरे रह गए हैं। इन 5 सालों के कार्यकाल में कोरोना जैसी महामारी भी आई थी। इससे नगर परिषद भी अछूता नहीं था। इस दौरान राकेश सिंह भावुक हो गए और कहा कि कोरोना मे मैंने अपने परिवार के सदस्यों को भी खोया है।

इस परिस्थिति में भी मैं परिवार के साथ रहकर जनता के तकलीफों के बीच में रहा। क्षेत्र के रहिवासियों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो, इसलिए उनसे लगातार संपर्क स्थापित कर उनकी मदद करने का कार्य किया है।

 78 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *