पेटरवार प्रखंड में अंतिम दिन तक मुखिया के 142 एवं पंसस पद के 505 लोगों का नामांकन

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में पेटरवार प्रखंड कार्यालय में प्रखंड निर्वाची पदाधिकारियों के समक्ष बीते 18 से 23 अप्रैल तक मुखिया पद के लिये कुल 142 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन किया।

इसमें 83 महिला तो 59 पुरुष शामिल हैं। इसी तरह पंचायत सदस्य के लिए कुल 505 लोगों ने पर्चे दाखिल कर नामांकन कराया। इसमें 288 महिला तो 217 पुरुष शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार पेटरवार प्रखंड (Peterwar block) में कुल 23 पंचायत हैं, जिसमे पेटरवार, बुंडू, अरजुआ, पतकी, चरगी, सदमाकला, कोह, तेनुघाट, उत्तासारा, ओरदाना, उलगडा, छपरगढ़ा, घरवाटांड़, चांपी, खेतको, मायापुर, चांदो, चलकरी उत्तरी, चलकरी दक्षिणी, अंगवाली उत्तरी एवं दक्षिणी, पिछरी उत्तरी एवं दक्षिणी आदि पंचायत शामिल हैं।

बताया जाता है कि अंचल अधिकारी ब्रजेश श्रीवास्तव एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार चौरसिया अलग अलग कक्ष में निर्वाची पदाधिकारी बतौर प्रतिनियुक्ति हैं। बताया गया कि पूरे सप्ताह भर का नामांकन अभियान शांतपूर्ण वातावरण में पूरी की गई।

 226 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *