प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के पुराना सुभाष नगर स्थित झंडा चौक समीप मोहन महतो की पुत्री के जन्मदिवस के अवसर पर बीते 10 नवंबर की रात्रि भव्य जागरण का आयोजन किया गया। जागरण में जयप्रकाश चौहान म्यूजिकल ग्रुप की ओर से दर्जनों लोक लुभावन गीतों की प्रस्तुति की गई।
जहां देश में लोग बेटियों के वनिस्पत बेटों को ज्यादा तरजीब देते है। देश में लड़को के अनुपात में लड़कियों की संख्या कम है। बहुत सारे लोग ऐसे हैं जो बेटी को जन्म नहीं देना चाहते हैं। वंश चलाने के लिए बेटो की आस रहती है। ज्यादातर बुद्धिजीवी बेटा-बेटी में फर्क नहीं समझते। बेटी को भी बेटों के बराबर तरजीह देते हैं। बेटियों के लिए हर कुछ करने को तैयार रहते है।

ऐसा ही फुसरो नगर परिषद के सुभाष नगर में देखने को मिला। जहां मोहन महतो जो बोकारो में स्थित केनरा बैंक में लोन अधिकारी हैं। उन्होंने अपने 5 वर्षीय पुत्री शीतल का जन्मदिन इस तरह से मनाया जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। महतो ने अपने आवास पर ही अपनी बेटी के जन्मदिन पर हजारों दिलों को आमंत्रित किया। रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया तथा लजीज व्यंजन मेहमानों के लिए बनवाया।
इस संबंध में शीतल के पिता मोहन महतो का कहना है कि मेरी बेटी हीं मेरा अभिमान है। बेटी लक्ष्मी के समान होती है। जो लोग बेटी और बेटा में फर्क करते हैं वह गलत हैं। उन्होंने कहा कि बेटी भी हमारा ही खून है, और हमारे परिवार का सदस्य है। यह दोनों घर को संवारती है और दो परिवार के बीच में रिश्ता बनाती है।
मौके पर रुकमणी देवी, कविता देवी, मनोज महतो, संजय महतो, अरूण महतो, विल्लु महतो, टिंकु महतो, पूनम देवी, सरीता देवी, नीलम, बबीता, दीपा रानी, उर्मिला देवी, पूनम देवी, माला देवी, खुशबू देवी आदि दर्जनों रहिवासी मौजूद थे।
![]()












Leave a Reply