माही बने 100 स्टंप पूरे करने वाले पहले विकेटकीपर

वनडे इंटरनैशनल क्रिकेट में 100 स्टंप पूरे करने वाले पहले विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी बन गए हैं। रविवार को श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे पांच वनडे मैचों की सीरीज के पांचवें मैच में युजवेंद्र चहल की गेंद पर अकिला धनंजय को स्टंप कर धोनी ने यह मुकाम हासिल किया। धोनी ने भारत के लिए 97 और एशिया इलेवन के लिए 3 स्टंप्स किए हैं।

श्रीलंका के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज रहे कुमार संगकारा के भी वनडे 99 स्टंप थे। वनडे क्रिकेट में विकेट के पीछे सबसे ज्यादा शिकार करने वाले विकेटकीपरों की लिस्ट में धोनी फिलहाल चौथे नंबर पर हैं। अपना 299वां वनडे मैच खेल रहे धोनी ने कुल 378* शिकार किए हैं। इस लिस्ट में सबसे आगे कुमार संगकारा हैं जिन्होंने 404 मैचों में 482 शिकार किए हैं। इसमें 383 कैच और 99 स्टंप्स हैं।

दूसरे पायदान पर हैं ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट, जिन्होंने 287 वनडे इंटरनैशनल मैचों में 472 शिकार किए हैं। इसमें 417 कैच और 55 विकेट हैं। साउथ अफ्रीका के मार्क बाउचर हैं तीसरे स्थान पर जिन्होंने कुल 295 मैचों में 424 शिकार किए। उन्होंने 402 कैच पकड़े हैं। इसके अलावा उन्होंने 22 स्टंप्स किए हैं।

सभी प्रारूपों को संयुक्त रूप से देखें तो साउथ अफ्रीका के मार्क बाउचर सबसे आगे हैं। जिन्होंने कुल 467 मैचों में 998 (952 कैच, 46 स्टंप्स) किए हैं। वहीं गिलक्रिस्ट 905 (813 कैच. 92 स्टंप्स) के साथ दूसरे नंबर पर हैं। यहां धोनी तीसरे पायदान पर हैं। जिन्होंने कुल 465 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 737 (577 कैच, 160 स्टंप्स) किए हैं।

 290 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *