एसडीपीआई के सदस्यता अभियान को प्रतिसाद

प्रहरी संवाददाता/ मुंबई। राजनीतिक विचार धाराओं वाली शोसल डेमोकरेटिव पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) द्वारा वर्ष 2009 से मानवीय अधिकारों की लड़ाई संवैधानिक तौर से लड़ी जा रही है। हालांकि इस दरमियान असमाजिक लोगों द्वारा पार्टी को बदनाम भी करने की कोशिश की गई।

लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। यह बात एसडीपीआई के मुंबई अध्यक्ष अमजद शेख ने कही। उन्होंने कहा की महज 6 वर्षो में पार्टी ने देश के करीब 13 राज्यों में अपना जनाधार बनाया है।

एसडीपीआई के मुंबई अध्यक्ष अमजद शेख ने कहा की इस पार्टी को बनाने का खास मकसद अल्पसंख्यक और दलितों पर होने वाले अत्याचारों को रोकना था। इन्ही एजेंडा के तहत पार्टी का विस्तार किया है। पार्टी की सच्चाई व इसके कार्यो को देखते हुए हर समूदाय के लोग हमसे जुड़ते जा रहे हैं।

इसे देखते हुए एसडीपीआई द्वारा सदस्याता अभियान चलाया जा रहा है। पार्टी के मुंबई अध्यक्ष अमजद शेख ने बताया की 15 गस्त से 15 सितंबर तक चलने वाले सदस्यता अभियान को जनता का प्रतिसाद मिल रहा है। उन्होंने ने बताया इस अभियान के पहले दिन एक बूथ पर महज एक घंटे में 350 लोगों ने सदस्यता ग्रहण किया। इससे माना जा रहा है कि देश के अन्य राजनीतिक दलों से लोग त्रस्त हैं।

जिसके कारण एसडीपीआई से जुड़ते जा रहे हैं। शेख ने कहा की अल्पसंख्यकों में मुस्लमानों, क्रिसचन, बुद्धिष्ट, सीख, पारसी, जैन आदि आते हैं। शेख ने बताया की हमारे दल में राजनीति कम और सहयोग ज्यादा दिया जाता है। ऐसे मुद्दो पर अन्य दलों की तहत एसडीपीआई कभी यू टर्न नहीं लेती।

 374 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *