MP टूरिज्म बोर्ड की आउटबाउंड ट्रेवल मार्ट प्रदर्शनी

मुंबई, अहमदाबाद के बाद 3 फरवरी तक नागपुर में

मुंबई। पर्याटन के क्षेत्र में सही मायनों में मध्य प्रदेश ही देश के अतुल्य सांस्कृतिक विरासत का संगम है। सर्व सुविधाओं से लैस इस प्रदेश में ऐतिहासिक धरोहरों के अलावा 10 राष्ट्रीय उद्यान और वन जीवों का सबसे बड़ा स्थल है। यहां आकाश छूते पर्वत, गुनगुनाती नदियां और चहकते परिंदों के सुरीले नगमें दिल को छू जाते हैं। यही कारण है कि मध्य प्रदेश आकर्षण का केंद्र बन गया है। यहां विभिन्न समुदायों और जातियों का मिश्रण पर्यटकों को खुब लुभाता है।

इन्हीं कारणों से भारत में तीव्र गति से औद्योगिक विकास कर रहे राज्यों में मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड शामिल है। बॉम्बे एक्सहिबिशन सेंटर, गोरेगांव (पूर्व) में चले आउटबाउंड ट्रेवल मार्ट (ओटीएम) में भागीदारी भी की है।

मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड आने वाले दिनों में व्यावसायिक नेटवर्किंग बढ़ाने के उद्देश्य से आईटीएम अहमदाबाद (30 जनवरी से 1 फरवरी 2019 तक) और आईआईटीई, नागपुर में (1 फरवरी से 3 फरवरी तक) में हिस्सेदारी कर रहा है। इस प्रदर्शनी में देश भर के विभिन्न हिस्सों से आये प्रभावशाली उद्योजक, उत्साही पर्यटकों, व्यावसायिक प्रमुखों, ट्रेवल ऑपरेटरों और प्रचार माध्यमों के लोगों ने मध्य प्रदेश के स्टाल पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और प्रदेश से जुड़ी तमाम जानकारियों का आदान-प्रदान किया।

इस अवसर पर मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा कि नेटवर्किंग और मार्केटिंग प्लेटफार्म में हिस्सा लेने के बाद एमपी टूरिज्म को यह मौका मिला है। अधिकारी ने प्रदेश के खूबसूरत स्थानों, ऐतिहासिक धरोहरों, वन्य जीवों और गर्मजोश वाले नागरिकों के विषय में जानकारी दी।
विश्व स्तर पर होने वाले पर्यटन प्रदर्शनियों को महत्वपूर्ण माना जाता है जिसमे सालाना तौर पर खरीदारों-विक्रेताओं का आमना-सामना होता है।

इस प्रदर्शनी ने उपभोक्ताओं को नवीनतम जानकारी देने के साथ, यह भी बताया कि एमपीएसटीडीसी किस प्रकार से पर्यटकों को उच्च स्तरीय पर्यटन सुविधाएँ प्रदान कर रही है। इस वर्ष मध्य प्रदेश को अच्छा प्रतिसाद मिला। ओटीएम ने अपने अनोखे प्लेटफार्म से पर्यटन और सेवा उद्योग से जुड़े व्यवसाय के कई मार्ग प्रशस्त किये। खरीदारों को यह जानने का अवसर मिला कि हमारे राज्य में किस प्रकार की विश्व स्तरीय सेवाएं- हवाईअड्डे, होटल, पर्यटन स्थल, माइस सुविधाएँ, साहसी टूरिज्म में संभावनाएं और दूसरे उत्पाद क्या हैं। इस राज्य में 10 राष्ट्रीय उद्यानों के अलावा वन्य जीवों का सबसे बड़ा स्थल है।

इनमें कान्हा, बांधवगढ़ और पेंच राष्ट्रीय उद्यान का समावेश है। वहीं सतपुरा वन्य जीव अभ्यारण्य, राष्ट्रीय घड़ियाल अभ्यारण समेत 25 वन्य जीव अभ्यारण्य हैं। साथ ही 3 यूनेस्को के विश्व विरासत की धरोहर: खजुराहो, भीमबेटका और साँची हैं। इस प्लेटफार्म के माध्यम से हम देश भर के लोगों को अपना नवीनतम उत्पाद दिखाना चाहते हैं। हर पर्यटक को मध्य प्रदेश में अतुल्य भारत का हृदय व सभी प्रकार की चीजें देखने को मिलेंगी।




 412 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *