विदेशी भाषा सीखेंगे मनपा स्कूलों के विद्यार्थी

मुंबई। मनपा स्कूलों (BMC School) में पढ़ने वाले विद्यार्थी अरबी, रशियन, फ्रेंच सहित अन्य भाषा सीख सकेंगे। स्कूलों में विदेशी भाषाओं की शिक्षा देने बाबत प्रशासन की तरफ से तैयार किये गए प्रस्ताव को महापौर विश्वनाथ महाडेश्वर (Vishwanath Mahadeshwar) की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई गुट नेताओं की बैठक में हरी झंडी दे दी गयी है अब इसे मनपा की आम सभा की मंजूरी मिलनी बाकी है।

शिक्षा पूरी करने के बाद अनेक युवक रोजगार एवं व्यवसाय के लिए विदेश जाते हैं। मनपा स्कूलों में शिक्षण ग्रहण कर विदेश जाने वाले विद्यार्थियों को वहां की भाषा का ज्ञान जरुरी है। मनपा के शिक्षा विभाग की तरफ से 8 भाषा माध्यमों में स्कूलों का संचालन किया जा रहा है। विद्यार्थियों के लिए नई -नई परियोजना शुरू की जाती है।

सेमी अंग्रेजी, डिजिटल, वर्चुअल क्लास जैसी अन्य परियोजनाओं के जरिए विद्यार्थियों का शैक्षणिक दर्जा ऊंचा करने का काम किया जा रहा है। शिक्षा एवं रोजगार की दृष्टि से अंग्रेजी के ज्ञान की आवश्यकता को देखते हुए ब्रिटिश कौंसिल से संबंधित प्रशिक्षण परियोजना शुरू है। शिक्षा ग्रहण कर विदेश में नौकरी करने के लिए जाने पर वहां की भाषा उनके लिए दिक्कत पैदा न करे, इसके लिए विदेशी भाषा सिखाने का निर्णय लिया गया है। अरबी, रशियन, फ्रेंच एवं स्पेनिश में से एक भाषा का पर्याय उपलब्ध रहेगा।

मनपा स्कूलों में विदेशी भाषा सिखाने की मांग सपा के गुट नेता रईस शेख (Rais Shaikh) ने की थी। प्रशासन ने रईस शेख की मांग पर सकारात्मक रुख अख्तियार करते हुए प्रस्ताव तैयार किया। गुट नेताओं की मंजूरी मिलने के बाद अब इसे मनपा की आम सभा में पेश किया जाएगा। सदन की मंजूरी मिलने के बाद मनपा स्कूलों में विदेश भाषा सिखाई जा सकेगी। प्रशासन ने रईस शेख की मांग पर सकारात्मक रुख अख्तियार करते हुए प्रस्ताव तैयार किया। गुट नेताओं की मंजूरी मिलने के बाद अब इसे मनपा की आम सभा में पेश किया जाएगा। सदन की मंजूरी मिलने के बाद मनपा स्कूलों में विदेश भाषा सिखाई जा सकेगी।


 541 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *