मुफ्त में ट्रस्ट ने बांटे लाखों का अनाज

अमेरिका में रहकर भी नहीं भूले मूल निवासियों की समस्याएं

मुश्ताक खान/ मुंबई। शरद पूर्णिमा व वालमिकी जयंती के पावन अवसर पर श्री हजारीमल मनोहरी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा मुंबई के अलावा राजस्थान के 6 गांव में भारी मात्रा में अनाज का वितरण कराया। इसके लिए भंवरलाल नवल ने हर जगह अलग-अलग लोगों को तैनात किया था। ताकि सही और जरूरतमंद लोगों तक उनका हक पहुंच सके।

हजारीमल ट्रस्ट द्वारा 8वां मुफ्त अनाज वितरण का आयोजन कुर्ला पूर्व ठक्कर बाप्पा कॉलोनी में स्थित संत रविदास हॉल में किया गया। इस अवसर पर 1100 विधवा माता बहनों में 50 किलो गेहूं, 5 किलो चावल, 5 किलो शक्कर और 5 किलो तेल मुफ्त में वितरण किया गया। इसके लिए ट्रस्टी भंवरलाल नवल सपरिवार अमेरिका से मुंबई आए हैं।

ट्रस्ट के द्वारा मुंबई के अलावा राजस्थान के नावा, नौशान, पांचवा, चितावा, बारोड और कुकडवाली में भी अनाज वितरण किया गया। इनमें सबसे अधिक मात्रा में 1100 सौ विधवा माता बहनों के अलावा गरीबी से जूझ रही महिलाओं को भी अनाज मुफ्त में दिया गया।

बताया जाता है कि भारतीय मूल के भंवरलाल नवल पिछले कई वर्षों से अमेरिका के न्यूयॉर्क में रह कर अपने कारोबार को बढ़ाया है। हालांकि अमेरिका से पहले वे कुर्ला पूर्व के इसी चर्मउद्योग नगरी से ही जुड़े हुए थे। मौजूदा समय में उन्होंने अपना कारोबार अमेरीका के न्यूयॉर्क शहर में फैला रखा है। उन्होंने अपनी प्रगति के साथ-साथ अपने समाज के लोगों को भी जोड़ने की कोशिश की है।

इसके तहत उन्होंने अपने व इस क्षेत्र में रहने वाली विधवा माता व बहनों को कम से कम एक माह का अनाज मुफ्त में दिया है। उनके करीबी प्रकाश मौर्या ने बताया की भंवरलाल नवल ने अपने गांव में हॉस्पिटल और स्कूल आदि भी बनवाए हैं।

 1,200 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *