हज, उमरा के जायरीनों को शिवसेना सांसद का तोहफा

राहुल शेवाले की पहल पर मुसलमानों को राहत

मुश्ताक खान/ मुंबई। हज यात्रा करने वाले करोड़ो भारतीय मुसलमानों को बडी राहत मिली है। अब हज (Haj) या उमरा (Umrah) पर जाने वाले जायरीनों को सउदी सरकार (Saudi Government) को 2 हजार रियाल यानी (38 हजार रुपये) देने की जरूरत नहीं है। इस बात की घोषणा सउदी अरब (Saudi Arab) के सुलतान सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सउद ने की है। इस ऐलान से पहले 2 हजार रियाल माफ करने के मुद्दे पर शिवसेना सांसद राहुल शेवाले (Rahul Shewale) ने लोकसभा में मांग की थी। बता दें कि शेवाले की मांग को प्रधानमंत्री ने गंभीरता से लिए और अपने सउदी दौरे पर सुलतान से चर्चा कर 2 हजार रियाल माफ करने पर जोर दिया था। जिसे उन्होंने मान लिया। दो हजार रियाल मांफ कराने वाले सांसद शेवाले का मुस्लिम भाइयों ने शुक्रिया अदा किया।

गौरतलब है कि हर साल भारत से हजारों की तादाद में हज व उमरा के लिए भारतीय मुसलमान सउदी अरब के मक्का और मदीना शरीफ जाते हैं। इस दौरान सउदी के वीजा के लिए काफी परेशानियों का समाना करना पड़ता था। मुस्लिम भाइयों की इस परेशानी को देखते हुए शिवसेना सांसद राहुल शेवाले ने लोकसभा में मांग रखी थी। जिसे भारत व सउदी सरकार मान लिया है। इस लिहाज से हज व उमरा पर जाने वाले मुस्लिम समाज के लोगों को बड़ी राहत मिली है।

बताया जाता है कि उमरा और हज के लिए दुनिया के कोने- कोने से लाखों मुस्लिम भाई सउदी अरबिया जाते हैं। लेकिन सउदी सरकार की तरफ से जारी वीजा कानून के मुताबिक हज यात्रा के लिए मुफ्त वीजा 2 साल में सिर्फ एक बार ही दिया जाता था। इन दो सालों के बीच हज या उमरा के लिए दोबारा कोई भी वीजा चाहने पर भी नहीं मिलता था। ऐसे में हज या उमरा के लिए वीजा लेने वालों को 2 हजार रियाल, यानी की 38 हजार भारतीय रुपए भरने पड़ते थे। इस नियम का कई देशों ने विरोध किया था। विरोध करने वाले देशों से 2 हजार रियाल का नियम हटा लिया गया था। यह नियम सिर्फ भारत के मुसलमान यात्रियों के लिए कायम था।

ऐसे में लाखो भारतीय मुस्लिम भाइयों को विभिन्न परेशानियों के अलावा 2 हजार रियाल भी भरने पड़ते थे। इसे देखते हुए शिवसेना सांसद राहुल शेवाले ने लोकसभा मे मांग की थी। मुस्लिम समाज की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सउदी सरकार पर दबाव बनाया, जिसे सुलतान ने मान लिया। अब दुनियां के दूसरे देशों जैसा नियम भारतीय मुसलमानों के लिए भी लागू हो गया। इससे भारतीय मुस्लिम भाइयों को थोड़ी राहत मिलेगी। सांसद में पहली बार इस माग को बुलंद करने वाले शिवसेना सांसद राहुल शेवाले को भारतीय मुस्लिम समाज के लोगों ने बधाई के साथ-साथ शुक्रिया भी किया है।

 724 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *