पी वी एस एक्सिलेंस अवॉर्ड 1 दिसंबर को

मुंबई। पत्रकार विकास संघ द्वारा दशकपूर्ति समारोह का भव्य आयोजन मलाड पश्चिम, सुंदर नगर के खेतान स्कूल में किया गया है। शनिवार 1 दिसंबर की शाम 6 बजे से कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गिरीश महाजन-जल संपदा, वैद्यकीय शिक्षण व कमांड एरिया विकास मंत्री, महाराष्ट्र सरकार होंगे जबकि अध्यक्षता नवनीत के संपादक विश्वनाथ सचदेव करेंगे।

गौरतलब है कि पत्रकार और पत्रकारिता से जुड़े लोगों के लिए समर्पित संस्था ‘पत्रकार विकास संघ’ (पी वी एस) के दशकपूर्ति समारोह में सम्मानित अतिथियों में विद्या ठाकुर, महिला व बाल विकास कल्याण राज्य मंत्री, सांसद गोपाल शेट्ठी, देवेन भारती-संयुक्त पुलिस आयुक्त, गणपति चौगले, सहआयुक्त जी एस टी, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ल, अभियान के अध्यक्ष अमरजीत मिश्र, विधायक असलम शेख, भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा महाराष्ट्र के अध्यक्ष जय प्रकाश ठाकुर तथा स्थानीय नगरसेवक दीपक ठाकुर का समावेश है।

पी वी एस के अध्यक्ष आनंद मिश्र के अनुसार भारतीय टीवी के सबसे युवा संपादक के रूप में नीलेश खरे को पीवीएस एक्सीलेंस एडिटर अवार्ड प्रदान किया जाएगा। खरे को टीवी, प्रिंट व डिजिटल मीडिया का 18 सालों का अनुभव है, खरे फिलहाल साम टीवी में चैनल हेड हैं। इसके साथ ही नवभारत टाईम्स के वरिष्ट पत्रकार सुनील मेहरोत्रा, दैनिक भास्कर के विनोद यादव, मिड डे के समीउल्लाह खान तथा एबीपी न्यूज के मृत्युंजय सिंह चंदेल को सम्मानित किया जायेगा।

इस कार्यक्रम में एनडीटीवी इंडिया के एसोसिएट एडिटर क्राइम एंड इन्वेस्टिगेशन सुनील सिंह को रजत जयंती सम्मान से नवाजा जाएगा। पीवीएस ज्यूरी अवार्ड यंग जर्नलिस्ट मनीष पाठक व अमोल राउत को, वेब जर्नलिस्ट मयंक भागवत को, वीडियोग्राफर योगेंद्र गुप्ता को, एंटरटेनमेंट अवनींद्र आशुतोष को, वीकली अखबार अवार्ड सरताज मेहदी व फोटोग्राफर नागेश ओव्हल को दिया जाएगा। साथ ही पत्रकार एवं पत्रकारिता के प्रति समर्पित प्रख्यात नेत्र विशेषज्ञ डॉ. श्याम अग्रवाल तथा समाजसेवी एवं उद्योगपति कन्हैयालाल सराफ को पत्रकार मित्र सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

महासचिव अजय सिंह के अनुसार इस अवसर पर पीवीएस कैलेंडर तथा राजेश विक्रांत द्वारा संपादित पत्रिका पीवीएस दर्पण के साथ आफताब आलम संपादित भारत की पहली मीडिया डायरेक्टरी लिम्का बुक रिकार्ड होल्डर पत्रकारिता कोश के 18वें अंक का विमोचन भी किया जाएगा। कार्यक्रम में विख्यात कवि महेश दुबे हास्य के रंग बिखरेंगे। सरस्वती वंदना रास बिहारी पांडेय प्रस्तुत करेंगे। जबकि संचालन ‘दोपहर का सामाना’ के वरिष्ट पत्रकार अभय मिश्र करेंगे। कार्यक्रम के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप संघ के अध्यक्ष आनंद मिश्रा 959441144 या महासचिव अजय सिंह से 9702666868 पर संपर्क कर सकते हैं।

 


 603 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *