किफायती घरों को बनाने का प्रस्ताव फेल

संवाददाता/ मुंबई। प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के तहत मुंबई महानगर रीजन पर किफायती घर का सपना देख रहे लोगों के लिए बुरी खबर है, क्योंकि पीएमवाई की नोडल एजेंसी ने एमएमआर पर 14,000 किफायती घरों के बनाने का प्रस्ताव वापस ले लिया है।

जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत महाराष्ट्र में 1 लाख 82 हजार घरों को केंद्र की मंजूरी हाल ही में दी गई। लेकिन मुंबई महानगर के निवासियों के लिए बनने वाले 14000 घर का प्रस्ताव नोडल एजेंसी म्हाडा द्वारा वापस ले लिया गया। इससें मुंबई महानगर में किफायती दामों पर घर का सपना देख रहे लोगों को गहरा धक्का लगा है।

एमएमआर रीजन के तीन प्रस्ताव को वापस लिया गया है। इसमें जूचंद्र, रामवाडी और रीस के नाम शामिल हैं। बता दें कि इन तीनों जगहों पर प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए 14000 घर बनाए जाने थे, लेकिन म्हाडा ने खुद प्रस्ताव वापस ले लिया। केंद्र की सत्ता में काबिज होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2022 तक सबको घर देने का वादा किया था। इसी के तहत महाराष्ट्र में 19 लाख घर बनाने का प्रस्ताव रखा गया। इसके लिए म्हाडा को नोडल एजेंसी नियुक्त किया गया था।

म्हाडा ने घरों की मांग जानने के लिए सर्वे किया, जिसमें 22 लाख लोगों ने रुचि दिखाई थी। लेकिन म्हाडा द्वारा केंद्र को भेजे गए 94 प्रस्तावों में एक भी घर मुंबई की परिधि में नहीं बनाए जाएंगे। एमएमआर रीजन पर कुल 26000 घर बनाए जाएंगे। जिसमें 80 प्रतिशत अत्यल्प आयवर्ग और निम्न आयवर्ग के लिए आरक्षित होंगे।

 297 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *