मनपा अस्पतालों में बाहरी लोगों का इलाज हुआ महंगा

मुंबई। मनपा अस्पतालों में अब बाहरी लोगों का इलाज महंगा हो रहा है। महाराष्ट्र सहित देश के विभिन्न इलाकों से मुंबई आने वाले मरीजों को मनपा अस्पतालों में इलाज के लिए अब अधिक शुल्क देना होगा। बता दें कि मनपा प्रशासन ने मनपा अस्पतालों में बाहरी मरीजों के शुल्क में बढ़ोत्तरी करने का प्रस्ताव तैयार किया था जिसे मंजूरी मिल गयी है। मुंबई के मरीजों का इलाज 20 प्रतिशत महंगा हुआ है जबकि मुंबई के बाहर से आने वाले मरीजों को 30 प्रतिशत अधिक शुल्क देना होगा।

हालांकि वरिष्ठ नागरिकों का इलाज मुफ्त में किया जाएगा। मनपा प्रशासन ने अस्पतालों में इलाज एवं जांच के शुल्क में बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव तैयार किया था जिसके तहत मुंबई के मरीजों के शुल्क में 50 प्रतिशत, मुंबई के बाहर से आने वाले मरीजों के शुल्क में 70 प्रतिशत बढ़ोत्तरी की जानी थी। प्रशासन की तरफ से कहा गया कि पिछले 20 सालों से इलाज के शुल्क में किसी तरह की बढ़ोत्तरी नहीं की गयी है। मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के लिए शुल्क बढ़ोत्तरी करना जरुरी है।

मंगलवार को महापौर विश्वनाथ महाडेश्वर की अध्यक्षता में हुई गुट नेताओं की बैठक में मनपा प्रशसन की तरफ से तैयार किये गए प्रस्ताव पर चर्चा की गयी। चर्चा के बाद मुंबई मनपा क्षेत्र के मरीजों से वसूल किये जाने वाले शुल्क में 20 प्रतिशत एवं मुंबई के बाहर से आने वाले मरीजों के शुल्क में 30 प्रतिशत बढ़ोत्तरी करने का निर्णय लिया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि मनपा अस्पतालों एवं दवाखानों में वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त में चिकित्सा सेवा उपलब्ध करायी जाएगी।

मरीजों से वसूल किये जाने वाले अतिरिक्त शुल्क का उपयोग मनपा के उपनगरीय अस्पतालों में सेवा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए किया जाएगा। मनपा प्रशासन के प्रस्ताव में सिटी स्कैन और एमआरआई जैसी सुविधाओं के शुल्क में किसी तरह की बढ़ोत्तरी नहीं की गयी है। शुल्क बढ़ोत्तरी के बाद मरीजों पर 10 से 100 रुपए का अतिरिक्त भार पड़ेगा।

मुंबई मनपा हर साल अस्पतालों एवं दवाखानों पर लगभग 3 हजार करोड़ रुपए से अधिक खर्च करती है, लेकिन मरीजों से वसूल किये जाने वाले विभिन्न शुल्कों से महज 300 करोड़ का राजस्व मिलता है। मनपा अस्पतालों में अति विशेष ऑपरेशन का शुल्क 6 हजार रुपए किया गया है। अभी तक यह शुल्क 5 हजार रुपए है। इसी तरह विशेष ऑपरेशन का शुल्क 500 से बढ़ा कर 600 रुपए कर दिया गया है। छोटे ऑपरेशन का शुल्क 200 से बढ़ा कर 240 रुपए किया जा रहा है।

मनपा अस्पतालों एवं प्रसूति गृहों में प्रसूति का शुल्क 600 रुपए लिया जाएगा अभी तक इसके लिये 500 रुपए लिए जाते हैं। अतिविशेष ऑपरेशन के लिए 6 हजार रुपए विशेष ऑपरेशन के लिए देने होंगे 600 रुपए छोटे ऑपरेशन का शुल्क हुआ 240 रुपए प्रसूति का शुल्क हुआ 600 रुपए जांच का शुल्कजांच वर्तमान शुल्क बढ़ोत्तरी के बाद एक्सरे 60 रुपए 75 रुपए सोनोग्राफी 60 रुपए 75 रुपए थायराइड 100 रुपए 130 रुपए ईसीजी 20 रुपए 30 रुपए कलर डोपलर 500 रुपए 600 रुपए।

 310 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *