मलिक ने किया राकांपा जनसंपर्क कार्यालय का उदघाटन

चुनौतियों का मुकाबला करती है राकांपा- डॉ. ज्योत्सना

मुश्ताक खान/ मुंबई। चुनौतियों का डटकर मुकाबला करना और नागरिकों को हक दिलाना ही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का मकसद है। हम सर्वधर्म की नीतियों पर चलते हैं और अलगाववादियों को सत्ता से उखाड़ फेंकने का माद्दा रखते हैं। यह बात राकांपा की महाराष्ट्र प्रदेश महिला सचिव डॉ. ज़्योत्सना अनिल जाधव ने पार्टी के जनसंपर्क कार्यालय के उदघाटन के मौका पर कही। कार्यालय का उदघाटन पार्टी प्रवक्ता नवाब मलिक और महाराष्ट्र प्रदेश महिला अध्यक्ष चित्रा वाघ ने किया।

मिली जानकारी के अनुसार आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कुर्ला विधानसभा 174 के कार्यालय का उदघाटन किया गया। इस अवसर पर मलिक ने कहा कि इस कार्यालय के सहयोग से कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और जनता की समस्याओं का समाधान करने में सुविधा होगी। वहीं राकांपा की महिला अध्यक्ष चित्रा वाघ ने कहा कि इस कार्यालय के माध्यम से क्षेत्र का विकास भी किया जाएगा।

जबकि राकांपा कि महिला सचिव डॉ. ज्योत्सना जाधव ने कहा कि वर्षो से कुर्ला विधानसभा क्षेत्र विकास से वंचित है। उन्होंने कहा कि यह इलाका स्थानिय प्रतिनिधियों कि अनदेखी का शिकार होता रहा है। लेकिन अब विकास की जरूरत है। इस अवसर पर नगरसेवक कप्तान मलिक और डॉ. सईदा खान ने अपने -अपने विचार रखे। इस अवसर पर सलीम शेख (डीलक्स), भास्कर म्हात्रे, अबदुल कादर (डैनी), शकील कपूर, चंदन पाटेकर, कासम तांबोली, मैनू शेख के अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद थे।




 620 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *