गरबा के गुजराती धुनों पर थिरकता पेस्तम सागर

मुश्ताक खान/  मुंबई। नवरात्री के पावन अवसर पर पेस्तम सागर में गरबा रास की धूम मची है। अंबामाता कृपा मंडल (Ambamata kripa mandal) द्वारा आयोजित गरबा रास (Garba Ras) में 151 नाबालिग कन्याओं का काफिला आरती के दौरान पूजा की थाल लेकर धर्म गुरू के साथ मंत्रोच्चारण करता है। हर रात करीब आठ बजे से होनी वाली आरती के दौरान पूरी इलाका भक्तिमय हो जाता है। इस मंजर को देखने के लिए सोसायटी के अलावा बाहर के लोगों का जमावड़ा लगता है।

151 कन्याओं की अनोखी आरती

मिली जानकारी के अनुसार चेंबूर पश्चिम के पेस्तम सागर (Pestom sagar) स्थित आशानगर (Asha nagar) के अंबामाता कृपा मंडल द्वारा आयोजित गरबा रास में समाज के लोगों की भूमिका देखने लायक है। करीब 35 वर्षों से लगातार चल रहे इस अनोखी रस्म को देखने के लिए पेस्तम सागर रोड नंबर तीन, चार व आस-पास के रहिवासी यूं ही जमा हो जाते हैं। मंडल की आरती में 5 से 12 साल की 151 कन्याएं अपने हाथों में सजी हुई पूजा की थाल लेकर धर्म गुरू के साथ मंत्रोच्चारण करती हैं।

शारदीय नवरात्री के प्रारंभ होते ही यहां भक्तों की भीड़ उमड़ने लगती है। नवरात्री (Navratri) की नव रातें भक्त यहां मां दुर्गा के दर्शन के लिए आते हैं। इस विधि के बाद गरबा रास और फिर डांडिया का भव्य आयोजन किया जाता है। इस आयोजन में हर आयु के लोग एक दूसरे के साथ गुजराती धुनों पर गरबा खेलते हैं। इस मंडल के अध्यक्ष उपेंद्र केशुजी नंदू और सचिव नितिन मणिलाल फाकोर हैं। हालांकि अंबामाता कृपा मंडल में मूलचंद वेलजी गंगर, रेशमी शामजी गाला, प्रकाश प्रेमजी गाला और रामजी करसन पटेल की अहम भूमिका होती है।

 

ऊर्जा और शक्ति की देवी भक्ति में श्रद्धालु

नवरात्री उत्सव का विशेष महत्व है। कुल नव रातें चलने वाले इस भक्ति भव्य नवरात्रोत्सव के दौरान श्रद्धालु ऊर्जा और शक्ति की देवी मां दुर्गा के दर्शन के लिए आते हैं और अपनी मन्नतें भी लेकर आतें हैं। मान्यताओं के अनुसार उर्जा और शक्ति की देवी के दरबार से कोई भी खाली हाथ नहीं लौटता। यही कारण है की मां दुर्गा के श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है।

मंडल के अध्यक्ष उपेंद्र केशुजी नंदू ने बताया कि इस परिसर में रहने वाले कुछ लोग मुंबई के अलग-अलग स्थानों पर रहने के लिए जा चुके हैं लेकिन नवरात्रोत्सव के दौरान वो हर हाल में यहां की पूजा व विशेष रूप से 151 कन्याओं के साथ आरती में शामिल होते हैं। वहीं पेस्तम सागर स्थित आशानगर नगर के अनिल बिसरीया ने बताया कि उर्जा और शक्ति की देवी ने यहां के लोगों को खुशहाल रखा है।


 625 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *