मनसे के नेताओं ने किया मनपा का पिंडदान

मुंबई। खस्ताहाल आरसी मार्ग को बनवाने में नाकाम रही मनपा का अंतिम संस्कार व पिंडदान मनसे के नेताओं ने किया। इस मौके पर अणुशक्तिनगर विधानसभा क्षेत्र के मनसे विभाग अध्यक्ष एड्. विजय रावराणे व वार्ड 148 के शाखा अध्यक्ष मंगेश पडवल ने विधिवत मुंडन भी कराया। इस अवसर पर महिला पदाधिकारी रीता गुप्ता, महिला विभाग अध्यक्ष श्रीमती अमिता गोरेगावकर, मउली थोरवे और संतोष पवार के अलावा बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता  मौजूद थे।
गौरतलब है कि करीब एक दशक से आरसी मार्ग पर स्थित मोनो रेल के पीलर क्रमांक 33 से 36 तक का रास्ता बेहद खस्ताहाल है। इसके लिए मनसे के विभाग अध्यक्ष एड्. विजय रावराणे व शाखा अध्यक्ष मंगेश पडवल द्वारा कई बार मनपा को लिखित एवं मौखिक शिकायत की गई। लेकिन मनपा द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाने के कारण यह रास्ता अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। हालांकि मनपा ने दावा किया था कि मानसून से पूर्व मुंबई व उपनगरों की सभी सड़कों को दुरूस्त कर लिया जाएगा। लेकिन अब भी यहां की सड़के खस्ताहाल है।
बताया जाता है कि पीलर क्रमांक 34 के सामने एक तरफ शास्त्रीनगर व दरगाह शरीफ, वहीं दूसरी तरफ एचपीसीएल कालोनी व कोयना कालोनी का रास्ता है। इस पीलर परिसर का रोड हर तरफ से खस्ताहाल हो चुका है। एड्. विजय रावराणे ने बताया की करीब एक दशक पहले आरसी मार्ग को बनाने का काम शुरू किया गया था, लेकिन आज तक यहां का काम पूरा नहीं हो सका क्यों? उन्होंने कहा की वाशीनाका के पीलर क्रमांक 34 परिसर बेहद खराब होने के कारण अकसर यहां सड़क हादसे होते हैं। चूंकि यहां कोई ट्रैफिक पुलिस नहीं होता, इसके अलावा यहां से शेयर ऑटो रिक्शा भी चलता है। जिसके कारण यहां हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है।
इन मुद्दों को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेताओं ने मनपा सदन में भी उठाया है। मनसे के एड्. विजय रावराणे ने यहां के स्थानीय शिवसेना के नगरसेवक, विधायक और सांसद पर भी निशाना साधा, मनसे के नेताओं का कहना है कि मनपा की बागडोर शिवसेना के हाथ में है। इसके बावजूद करीब एक दशक से आरसी मार्ग का यह हिस्सा अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। बारिश के दिनों में यहां की स्थिति और भी भयानक हो जाती है।
इसका जिम्मेदार कौन? शाखा अध्यक्ष मंगेश पडवल ने कहा की अंतिम संस्कार व पिंडदान के बाद भी मनपा ने अपना रवैया नहीं बदला तो तीर्व आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर मनसे के सैकड़ों महिला एवं पुरूष कार्यकर्ता मौजूद थे।

 434 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *