10 महीने में 800 किसानों ने की आत्महत्या

मुंबई। महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार दावा करती है कि यह सरकार किसानों की है। लेकिन सरकार की योजनाओं का लाभ किसानों को नहीं मिल पा रहा है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पिछले 10 महीने में मराठवाडा में 800 किसानों ने आत्महत्या की है। यानी प्रति माह 80 किसान आत्महत्या करते रहे।

मराठवाड़ा के यह मामले सामने आने के बाद जहां लोग सरकार को कोस रहे हैं वहीं सरकार कि असफलता भी सामने आयी है। लगातार सूखे की मार झेल रहे किसानों के लिए सरकार ने कर्जमाफी की घोषणा की लेकिन किसानों कि कर्जमाफी कब होगी इसकी राह देख रहे थे। जिसके चलते भी किसान परेशान थे। अभी भी किसानों की आत्महत्या का सिलसिला चल ही रहा है।

कर्जमाफी का लाभ मिलता नहीं, फसल के लिए कर्ज देने को बैंक तैयार नहीं है। इस स्थिति में किसान क्या करेंगे यह सवाल उठ रहा है। 800 आत्महत्या में सबसे ज्यादा आत्महत्या बीड जिले में 167 हुई है।

 286 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *