जेएमवाईएम की कोर कमेटी से जुड़े मनोज सिंह

मील का पत्थर साबित होगा नववर्ष का यह समारोह

मुश्ताक खान/ मुंबई। झारखंडवासी महाराष्ट्र युवा मंच द्वारा मस्जिद बंदर में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। मुंबई के दाना बंदर स्थित सोलापुर स्टेट में संपन्न हुए इस समारोह में नये व पुराने कार्यकर्ताओं को मिलाकर कुल 14 सदस्यीय कोर कमेटी के सदस्यों ने मंच के विकास व झारखंड से आने वाले मरीज व बेसहारों को सहारा देने की शपथ ली। इस अवसर पर झारखंडवासी महाराष्ट्र युवा मंच का कैलेंडर का लोकार्पण भी किया गया। मौके पर कोर कमेटी के नव नियुक्त अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने शानदार पार्टी दी। कयास लगाया जा रहा है कि नववर्ष का यह मिलन समारोह मील का पत्थर साबित होगा।

जेएमवाईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष गणेश गुप्ता ने बताया की मंच के सभी सदस्यों की सहमती से कोर कमेटी का गठन किया गया। ताकि झारखंडवासियों को हर तरह का सहयोग किया जा सके। इसके अलावा मुंबई में झारखंड भवन का निर्माण कराना अहम है। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष गणेश गुप्ता ने बताया की कोर कमेटी में बतौर अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह व उपाध्यक्ष सिकंदर मेहता, सचिव संजय शर्मा, उप सचिव सुनील दांगी, कोषाध्यक्ष सूरज सक्सेना, उप कोषाध्यक्ष सुमन रजक, संरक्षक रामेश्वर राम रवानी, महासचिव सनातन शाह, सलाहकार बिरेंद्र सिंह, उप सलाहकार गोकुल गुप्ता, संगठन प्रमुख किशेर दांगी, प्रवक्ता बिरेंद्र रजक, लेखपाल सत्यानंद यादव, मीडिया प्रभारी राजन महतो को बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि नव नियुक्त कोर कमेटी के सदस्यों को पूरा अधिकार होगा की जेएमवाईएम से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कर उसका निदान करें। वहीं कोर कमेटी के नव नियुक्त अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा की हम सभी मिलकर झारखंड से जुड़ी ज्वलंत मुद्दों का समाधान करेंगे। इनमें सबसे पहला मुद्दा झारखंड भवन और अपने राज्य से आने वाले मरीज व बेसहारा लोगों को सहारा देना है। कोर कमेटी के उपाध्यक्ष सिकंदर मेहता ने कहा की शपथ समारोह में मौजूद मुंबई व उपनगरीय सभी शाखाओं के पदाधिकारी इस बात का सबूत हैं कि अब तक जो हुआ, उसे भूलकर मंच को हर तरह से मजबूती देने का काम करेंगे। शपथ समारोह में हजारों की संख्या में मौजूद मंच के सहस्यों ने नव वर्ष के पावन अवसर पर कैलेंडर का लोकार्पण किया। बताया जाता है कि अब इस मंच को मजबूती देने में कोर कमेटी काफी सहायक सिद्ध होगी। इस मौके पर कोर कमेटी के अध्यक्ष ने शानदार पार्टी का आयोजन किया गया।

 


 506 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *