पत्रकारों की लिट्टी- चोखा पार्टी

राजनेता और शासन -प्रशासन के अधिकारी जुटे

मुश्ताक खान/ मुंबई। कुर्ला में पूर्वी उपनगर पत्रकारों एसोसिएशन द्वारा आयोजित लिट्टी -चोखा पार्टी (Litti Chokha Party) में पत्रकारों के अलावा नेता, शासन और प्रशासन के लोगों ने शिरकत की। इनमें मंत्री नवाब मलिक, स्थानीय विधायक मंगेश कुडालकर (Mangesh Kudalkar, MLA), पूर्व विधायक कृपाशंकर सिंह (Kripashankar Singh), महाराष्ट्र पुलिस के आईजी कैसर खालिद, जोन 7 के डीसीपी अखिलेश सिंह, नेहरूनगर सीनियर पीआई विलास शिंदे, मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी ए.के जैन आदि गणमान्य उपस्थित थे।

कुर्ला पूर्व के ईस्ट प्वाइंट कंपाउंड (East Point Compound, Kurla East) में संपन्न हुए पत्रकारों की लिट्टी -चोखा पार्टी का आनंद लेते हुए लगभग सभी ने जमकर तारीफ की। यहां जिसने भी लिट्टी -चोखा का स्वाद लिया सभी ने तारीफ का पुल बांधा।

इस पाटी में नवभारत टाइम्स के वरिष्ठ पत्रकार राज कुमार सिंह, टाइम्स के मंथन मेहता, नवभारत के दयाशंकर पांडे, एमएमआरडीए के मीडिया एडवाईजर आनंद मिश्रा, टीवी 9 के आनंद पांडे, आज तक से एजाज खान और लतीफ शेख, इंडिया टीवी के सैय्यद एजाज (बब्लू), हिंदी खबर मनोज चंदेलिया, न्यूज 18 लोकमत मनोज कुलकर्णी, इंडिया न्यूज संतोष पांडे, एबीपी प्रशांत बड़े, एनडीटीवी संतोष पांडे, टीवी 9 ब्रजभान जयसवार, न्यूज 18 दिवाकर सिंह और सत्यम्‌ सिंह, यूट्यूब चैनलों से शिवा देवनाथ, आनंद श्रीवास्तव, राज पांडे के अलावा लोकसत्ता समीर कुर्णुक, मनोज दूबे, अनुभव भागवत, पंकज गुप्ता, ताहीर बेग के अलावा बड़ी संख्या में पत्रकार बंधू जुटे थे।

गौरतलब है की इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व मंत्री कृपा शंकर सिंह ने कहा की लोग कहते हैं की पत्रकार सिर्फ खाते हैं, जो कि सरासर गलत है। ऐसा कहने वालों को पत्रकारों द्वारा आयोजित लिट्टी -चोखा पार्टी या अन्य कार्यक्रमों में शिरकत करनी चाहिए। उन्होंने कहा की हमने उपनगर पत्रकार संघ की पार्टी में उम्दा पकवान का जायका लिया।

उन्होंने कहा की ठंड के मौसम में उत्तर भारत में खाने का जब जिक्र आता है तो सबसे पहले लिट्टी-चोखा की बात कही जाती है। दरअसल बिहार-झारखंड के प्रसिद्ध पकवानों में लिट्टी चोखा की गिनती है। इसे इन राज्यों में साल के 365 दिन यानी पूरे साल पसंद किया जाता है। लिट्टी चोखा की कई विशेषताएं हैं, इस पकवान का सबसे अधिक लुत्फ गंगा के दोनों छोरों पर बसे लोग भी लेते हैं।

बताया जाता है की लिट्टी -चोखा के पकवान के लिए उत्तर प्रदेश के विनोद निषाद, विजय जयसवाल, रमेश निषाद और श्रीकांत निषाद रसोईये को बुलाया गया था। हालांकि ये लोग लिट्टी-चोखा के अलावा अन्य पकवानों के लिए भी जाने जाते हैं। बहरहाल हर साल की तरह इस बार भी लिट्टी-चोखा पार्टी की चर्चा व गर्माहट उपनगर सहित मुंबई व राज्य के अन्य शहरों में मैसेज और व्हट्सप पर देखने को मिला। लगभग 15 से 20 खाद्य वास्तुओं के मिश्रण से तैयार किये जाने वाला लिट्टी चोखा अब देश के दूसरे राज्यों में भी शौक से खाया जाने लगा है।

 951 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *