फीनिक्स में खुला कमाल खान का अर्बन परजो

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर कॉस्ट्यूम डिजाइनर कमाल एच खान ने अर्बन परजो (arban perzo) के नाम से अपना खुद का ब्रांड लॉन्च किया है, इसकी पहली आउटलेट एनवीयू के साथ मिलकर शुरू किया है। उन्होंने अपने खूबसूरत डिज़ाइनों के जरिये बॉलीवुड के कलाकारों को खूब निखारा है। अब अपने हुनर के जरिये कमाल खान आम जनता को खूबसूरत और स्मार्ट लुक देने की तैयारी में हैं।
कॉस्ट्यूम डिजाइनर कमाल खान ने अपना ब्रांड अर्बन परजो कुर्ला पश्चिम के फीनिक्स मॉल के एनवीयू में लांच किया है। जिसके जरिए लोग बड़े ही आसानी से उनके कॉस्ट्यूम को हासिल कर सकेंगे। एनवीयू में लॉन्चिंग के मौके पर शानदार फैशन शो का आयोजन किया गया, जहां चुनिंदे कलेक्शन पहनकर अनोखे अंदाज में मॉडल्स रैंप वाक करती नजर आई।
अर्बन परजो के कलेक्शंस को जनता ने खूब पसंद किया। अर्बन परजो का यह पहला आउटलेट है, इसके अलावा कमाल ने अपने ब्रांड को मुंबई से सटे ठाणे, गुजरात और देश के अन्य राज्यों तक लेकर जाने की तैयारी में है। फिलहाल कमाल खान ने महिला एवं युवतियों व अनोखे  लिए अनोखे डिजाइनों को पेश किया है।
इसका मेल वर्जन दिवाली तक लॉन्च होने वाला है। अर्बन परजो के कलेक्शंस को ऑनलाइन शॉपिंग भी किया जा सकता है। इसके लिए उनके वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाईट पर उनके कलेक्शन आसानी से पसंद कर मंगाया जा सकता है।

 753 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *