जेईएस का 13वां झारखंड दिवस 25 नवंबर को

मुश्ताक खान/ मुंबई। झारखंडी एकता संघ द्वारा 13वां झारखंड दिवस 25 नवंबर को मनाया जाएगा। इस समारोह में बड़ी संख्या में झारखंड से संघ के सदस्यों के आने की संभावनाएं है। बांद्रा (प) के रंग शारदा हॉल में आयोजित 13वां झारखंड दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मुंबई फिल्म सिटी में अपना विशेष मुकाम बना चुके दर्जनों कलाकार भी शामिल होंगे। यह जानकारी संघ के सक्रिय सदस्य विजय प्रसाद, चंदन चौधरी और विनोद प्रसाद ने दी है।

झारखंडी एकता संघ के सदस्यों से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 12 वर्षों से चल रहे झारखंड दिवस समारोह का आयोजन मुंबई के विभिन्न इलाकों के नामचीन स्थलों पर किया जा चुका है। जिसमें महाराष्ट्र, झारखंड के अलावा अन्य राज्यों से भी गणमान्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। चूंकि झारखंडी एकता संघ द्वारा मुंबई सहित देश के अन्य राज्यों में रह रहे झारखंड के लोगों की समस्याओं का समाधान यथा संभव, यथाशीघ्र की गई है। इन्हीं कारणों से महाराष्ट्र सहित देश के अन्य राज्यों में रहने वाले झारखंड के लोग संघ के साथ जुड़ते जा रहे हैं।

इससे झारखंडी एकता संघ की ताकत बढ़ी है। 25 नवंबर 2018 को 13वां झारखंड दिवस समारोह का आयोजन बांद्रा पश्चिम के रंग शारदा हॉल में किया जाएगा। यहां झारखंडी एकता संघ द्वारा सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों को अंजाम देने वाले विभूतियों का सम्मान किया जाएगा। बांद्रा के रंग शारदा हॉल में शाम करीब 4:30 बजे से होने वाले इस समारोह की शुरूआत राष्ट्रीय गान होगी। इसके बाद झारखंडी एकता संघ परिवार के बच्चों द्वारा गीत, संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, इस दौरान फिल्म इंडस्ट्रीज के कलाकारों द्वारा विशेष चर्चा आदि रखा गया है।

इस समारोह में मुंबई, दिल्ली और झारखंड से आने वाले अतिथियों का स्वागत किया जाएगा। संघ के सचिव विजय प्रसाद ने कहा ”अगर आप झारखंड की धरती से हैं तो इस समारोह में आप सभी का स्वागत है, हमारे उद्देश्यों को जानने के लिए समारोह का हिस्सा बने और हम जुड़ने की कोशिश करें। झारखंडी एकता संघ अपनी माटी और अपने लोगों का स्वागत करती है।”




 653 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *