ग्रांट रोड की दही-हंडी पर संकट के बादल

मुंबई। करीब डेढ़ दशक से मुंबई के ग्रांट रोड पर पूर्व नगरसेवक गुणवंत शेठ द्वारा दही-हंडी उत्सव का आयोजन किया जाता रहा है। लेकिन इस बार उत्सव में उनके ही दल के विरोधियों द्वारा बाधा डालने की भरपूर कोशिश की जा रही है। इससे आयोजन पर संकट मंडराने लगा है, हालांकि इससे स्थानीय नागरिकों में आक्रोश व्याप्त है। इसके बाद भी मनपा नगरसेवक को हरी झंडी मिलने के आसार है।

मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई मनपा में कांग्रेस की तरफ से पांच बार नगरसेवक और विरोधी पक्ष नेता रहे गुणवंत शेठ द्वारा स्लेटर रोड वेलफेयर असोसिएशन सेवाभावी संस्था के नाम से दही-हंडी उत्सव का आयोजन करीब डेढ़ दशक से किया जाता रहा है। इस दही हांडी को देखने के लिए मुंबई के विभिन्न इलाकों से श्रद्धालु आते हैं, लेकिन अब इस दही-हंडी के आयोजन पर संकट के बादल मंडरने लगे हैं। इसके लिए कोई और नहीं बल्कि कांग्रेस पार्टी के ही विरोधियों ने इस वर्ष के दही- हंडी उत्सव में रोड़ा डालने में लगे हैं।

सूत्रों की माने तो पिछले दो वर्षों से लगातार दही-हंडी उत्सव को बंद कराने के लिए विरोधियों द्वारा मनपा को पत्र लिखकर आयोजन रोड़ा डालने की कोशिश की जा रही है। इसको लेकर हाल ही में मनपा डी वार्ड में वार्ड अधिकारी द्वारा हिरिंग भी लिया गया। इस हिरिंग के दौरान नगरसेवक सेठ की संस्था को दही- हंडी के लिए अनुमति देने का निर्णय लिया गया, लेकिन अभी तक यह आदेश आया नहीं है। स्थानीय नागरिकों द्वारा इस आयोजन में रोड़ा डालने वाले लोगों को लेकर आक्रोश व्याप्त है।

 


 360 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *