गऊ भारत भारती का तीसरा वर्षगांठ संपन्न

डॉ. मुरारका के हाथो विभूतियों का सम्मान

मुश्ताक खान/ मुंबई। हर साल की तरह इस वर्ष भी गऊ भारत भारती का तीसरा स्थापना दिवस सांताक्रूज पूर्व के आनंद नगर, रिलायंस एनर्जी के पास स्थित नजमा हेपतुल्ला सभागृह में मनाया गया। 30 अगस्त को संपन्न हुए स्थापना दिवस के मौके पर मुख्य अतिथि डॉ. अनिल मुरारका के हाथों दर्जनों विभूतियों को गऊ भारत भारती सर्वोत्तम सम्मान से सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम के संयोजक अमर त्रिपाठी के अनुसार बतौर मुख्य अतिथि डॉ. अनिल मुरारका के साथ विनोद टीबड़ेवाला, खन्न मुज्ज्फरपुरी, अभिलाष अवस्थी, एड. राजीव गुप्ता, नगरसेवक हरीष भादिर्गे आदि मौजूद थे। इस अवसर पर कवि सम्मलेन का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कवियों और शायरों में अशद अजमेरी, हेमा चंदानी, नेहा पांडेय, रवि यादव, सुषमा सेन गुप्ता, कॅश जौनपुरी , श्रुति भट्टाचार्य, अलका जैन, आभा दवे और समारोह अध्यक्ष खन्न मुज्ज्फरपुरी ने रचना पाठ किया।

वहीं इस वर्ष सर्वोत्तम सम्मान ”गऊ भारत भारती सर्वोत्तम सम्मान से नगरसेवक हरीष भादिर्गे, नगरसेवक सुषम गोपाल सावंत, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मुंबई अध्यक्ष वसीम खान, लेखक संतोष पांडेय, क्राइम रिर्पोटर शिवा देवनाथ, शिक्षा सेवा फाउंडेशन के मणिकांत तिवारी, समाजसेवी भोलानाथ मेहरोत्रा, उत्तर भारतीय मोर्चा के उपाध्यक्ष चिराग गुप्ता, महावीर पशुरक्षा केंद्र के ट्रस्टी महेंद्र भाई संगोई, संजीव गुप्ता को नवाजा गया।

इसके अलावा मॉरीशस में हुए अंतर्राष्ट्रीय हिंदी को लेकर कार्यक्रम में भाग लेकर भारत लौटी ज्योति गजभीगे, आभा दवे और प्रभा शर्मा का विशेष सम्मान ” अखबार के संपादक संजय अमान ने किया। इस कार्यक्रम का संचालन राजेश विक्रांत ने किया और आभार संजय अमान ने दिया।

 


 622 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *