मुंबई के फ्लाईओवर्स का होगा कायाकल्प

मुंबई। महानगर मुंबई के फ्लाइओवर की अब जल्द ही कायाकल्प होने वाली है। मनपा ने एक प्लान तैयार किया है, जिसके तहत फ्लाइओवर के नीचे वाली खाली जगह में फूलों के पौधे, झूले, जॉगिंग ट्रैक और बैठने की व्यवस्था की जाएगी। मनपा के प्लान के मुताबिक, फ्लाइओवर के नीचे कई उद्यान ऐसे हैं, जहां काफी जगह खाली है। कई बार यहां शराबियों को बैठे देखा जाता है। अब मनपा इस जगह को सही उपयोग करने वाली है।

फ्लाइओवर के खंभों को रंगीन किया जाएगा, साथ ही स्थानीय लोगों को और भी गई सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यहां का अंधेरा दूर करने के लिए एलईडी लाइट भी लगेंगी। इस काम पर करीब 3.31 करोड़ रुपये खर्च होने वाले हैं। पूरी मुंबई में 3 लाख वर्ग फीट से ज्यादा जगह खाली है, जिसे हरा-भरा किया जाएगा। बता दें कि कुछ फ्लाइओवर के नीचे यह सुविधा पहले से ही उपलब्ध है। कहीं खंभों में पेंटिंग बनाई गई हैं, तो कहीं जॉगिंग पार्क जैसी सुविधाएं दी गई हैं। अब मनपा ऐसी सभी जगहों को भरना चाहती है। हालांकि सबसे बड़ा मसला रखरखाव का है।

इन फ्लाईओवर का होगा कायाकल्प

स्वातंत्र्यवीर सावरकर फ्लाइओवरः गोरेगांव (पश्चिम) में एसवी रोड स्थित इस फ्लाइओवर के नीचे 25,467 वर्ग फीट जगह में उद्यान विकसित किया जाएगा। इसमें जॉगिंग ट्रैक की व्यवस्था भी होगी।

गोखले फ्लाइओवर: अंधेरी के एसवी रोड से गुजरने वाले इस फ्लाइओवर के नीचे की जगह को व्यवस्थित कर उद्यान के रूप में विकसित किया जाएगा। जहां रंग-बिरंगी रोशनी के बीच गार्डन में लोग टहल सकेंगे।

हिंदूह्रदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे फ्लाइओवर: जोगेश्वरी (पश्चिम) में स्थित इस फ्लाइओवर के नीचे की 4,305 वर्ग फीट जगह का कायाकल्प किया जाएगा, जो अब तक बेकार है। यहां बनाए जाने वाले गार्डन से लोगों को टहलने का नया स्थान मिल सकेगा।

गोरे फ्लाइओवर: गोरेगांव के इस फ्लाइओवर के खंभों पर वर्टिकल गार्डन और एलईडी लाइट की व्यवस्था की जाएगी।

दहिसर स्काइवॉक: दहिसर (पूर्व) और (पश्चिम) के स्काइवॉक के नीचे भी वर्टिकल गार्डन बनाया जाएगा।
आनंदनगर फ्लाइओवर: दहिसर परिसर में स्थित इस फ्लाइओवर के नीचे 21,527 वर्ग फीट जगह में उद्यान विकसित किया जाएगा।

 273 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *