संघ के संयुक्त कार्यक्रम में जुटे झारखंडी

मुश्ताक खान/ मुंबई। बिरसा मुंडा सेवा संघ का प्रथम वर्षगांठ, झारखंड स्थापना दिवस (Jharkhand Foundation Day) और भगवान बिरसा का जन्मोत्सव संयुक्त रूप से सेल कॉलोनी के समाज मंदिर हॉल में मनाया गया। इस अवसर पर झरखंड की संस्कृति पर आधारित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। चेंबूर के सेल कॉलोनी (Chembur cell colony) स्थित साहकार नगर (Sahakar Nagar) में आयोजित संयुक्त उत्सव में बड़ी संख्या में मुंबई में रह रहे झारखंडवासियों सहित स्थानीय लोग मौजूद थे।

मिली जानकारी के अनुसार बिरसा मुंडा सेवा संघ (Birsa Munda Seva Sangh) के प्रथम वर्षगांठ के साथ अन्य कई उत्सव एक साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेंबूर विधायक प्रकाश फातर्पेकर और विधायक मंगेश कुडालकर के अलावा स्थानीय नगरसेवक राजेश फुलवरीया आदि गणमान्य मौजूद थे। इस कार्यक्रम का संचालन रेडियो जॉकी प्रेम कुमार पांडे ने किया। संयुक्त कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बिरसा मुंडा और शिवाजी महाराज के फोटो पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके बाद सुर संगीत व अतिथियों का स्वागत किया गया। उत्सव के बाद महाभंडारा में करीब हजारों लोगों ने भोजन किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में नुपुर ईश्वर गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, ब्रहम्देव प्रजापति और मनोज कुमार गुप्ता आदि ने अहम भूमिका निभाई।

 816 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *