चेंबूर में छठ महोत्सव की धूम

मुंबई। छठ पूजा के पावन अवसर पर बिहारी एकता मंच द्वारा चेंबूर के चरई तालाब पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छठ पूजा के दौरान गुरूवार को व्रतियों ने डूबता सूर्य को अर्ध्य देकर देश व समाज के लोगों के सुख, समृद्धि और बेहतर स्वास्थ्य की कामनाएं की। इस अवसर पर ओर्केस्ट्रा का आयोजन भी किया गया।

बिहारी एकता मंच द्वारा आयोजित छठ महोत्सव के मौके पर चेंबूर के चरई तालाब पर आए हजारों छठ व्रतियों के होंठों पर गीतों के शब्द गूंज रहे थे। इससे पूरा माहौल छठमय हो गया। प्राचीन काल से चली आ रही इस परंपरा को मंच द्वारा दोहराते हुए, यहां आर्केस्ट्रा का आयोजन भी किया गया। छठ महोत्सव के आयोजक कौशल मिश्रा ने बताया की छठ व्रतियों ने डूबते सूर्य को अर्ध्य देकर स्नान किया गया।

यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी, लेकिन यह भीड़ लंबे समय तक नहीं रही। चूंकि चेंबूर पुलिस ने अदालत द्वारा जारी ध्वणी प्रदूषण का हवाला देते हुए डीजे आदि को ऊंचे आवाज में बजाने पर रोक लगा दी। इससे आस्था के इस पर्व के रंग में भंग पड़ गया।

बहरहाल छठ महोत्सव में शेरावाली माते के दर्शन करने वालों की लंबी कतार देखी गई, वहीं बड़ी संख्या में चेंबूर के रहिवासियों ने सपरिवार आर्केस्ट्रा का आनंद लिया। मिश्रा ने बताया की मंच द्वारा चरई तालाब के इस घाट पर करीब डेढ़ दशक से छठ मनाया जा रहा है। लेकिन पहली बार यहां ध्वनि प्रदूषण की बात सामने आई है। हालांकि हम लोगों ने कानून के दायरे में रहते हुए छठ पूजा की शुरूआत की थी।

मिश्रा ने बताया की चेंबूर के चरई तालाब पर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सूर्य महायज्ञ, नवचंडी यज्ञ एवं रामायण पाठ भी पढ़ा गया। छठ माता की अर्ध्य देने वालों में भाजपा के चेंबूर मंडल अध्यक्ष राहूल वालंज, दक्षिण मध्य मुंबई अध्यक्ष अनिल ठाकुर, नगरसेवक महादेव शिवगण, नगरसेविका आशा ताई मराठे आदि शामिल हैं।

 432 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *