भाजपा की नीतियों पर बसपा ने खोला मोर्चा

मुंबई। केंद्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ बहुजन समाज पार्टी की प्रदेश इकाई ने मोर्चा खोल दिया है। इतना ही नहीं इसके लिए बाकायदा जनजागरण अभियान भी चलाने की तैयारियां की जा रही है। बसपा के वरिष्ठ नेता अशोक सिंह द्वारा आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष सुरेश साखरे और नातू खंडारे व अन्य सभी पदाधिकारी मौजूद थे।

मुंबई के मराठी पत्रकार संघ में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बसपा के नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की खुलकर आलोचना की और चुनौती देते हुए सरकार को चेताया। यहाँ मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब देते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक सिंह ने कहा कि दोनों सरकारें पिछलें तीन चार साल से देश की जनता को मूर्ख बनाने का काम कर रही है। महज जुमलों पर टीकी भाजपा की जनविरोधी नीतियों के कारण उनकी सहियोगी पार्टियाँ भी उनका साथ छोड़ने को मजबूर हैं, तो आम जनता का कितना बुरा हाल होगा। अब तो खुद उनके सांसद भी इस्तीफा देते जा रहे हैं।

वहीं कुंभकर्ण की नींद सोने वाली सरकार और उसके बेलगाम सेनापति को हिसाब देना होगा, ये सरकार जनता की चुनी हुई है लेकिन इनका स्वभाव डिक्टेटर की तरह है। इस लिहाज से बसपा सुप्रीमों बहन कुमारी मायावती के नेतृत्व में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने की तैयारी है। वही प्रदेश अध्यक्ष सुरेश साखरे ने कहा कि संगठन को और मजबूत करना ये उनकी प्राथमिकता है। समाज के सभी लोगों को साथ मे लेकर काम करना है, और इस सरकार को उखाड़ फेंकना है। इस मौके पर फरियाद खान सहित बड़ी संख्या पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे।

 325 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *