अंधेरी 166 से चुनाव लड़ेगें राज्यवर्धन

मुश्ताक खान/ मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Elections) को देखते हुए कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं में जमीन से जुड़े अपने उम्मीदवार को जिताने के लिए काफी उत्साह देखा जा रहा है। 166 अंधेरी पूर्व विधानसभा से मुंबई कांग्रेस के महासचिव आनंद राज्यवर्धन (आनंद शुक्ला) को इस बार चुनावी मैदान में उतारने की तैयारियां चल रही हैं। इस क्षेत्र को उत्तर भारतीय व अल्पसंख्यको का गढ़ माना जाता है।

खबर के मुताबिक चुनावी माहौल को देखते हुए इस क्षेत्र में भी जोरों पर जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में शामिल होने आए महासचिव आनंद राज्यवर्धन (Anand Rajyavardhan) का जनहित विकास मंच के अध्यक्ष विजय राय व यहां के स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया। इस विधानसभा क्षेत्र में दशकों से उत्तर भारतीय व अल्पसंख्यक निर्णायक की भूमिका निभाते हैं।

आंकड़ों के मुताबिक घनी आबादी वाले 166 अंधेरी पूर्व विधानसभा (Andheri East Assembly) क्षेत्र में करीब 60 हजार उत्तर भारतीय और 40 हजार मुस्लिम मतदाता हैं। वहीं ईसाई मतदाताओं की संख्या करीब 17 हजार बताई जाती है। इसके अलावा कट्टर कांग्रेसी व अन्य मतदाताओं की संख्या भी उम्मीदवारों की जीत व हार के लिए काफी मायने रखती है। बहरहाल आला कमान कांग्रेस की अंतरीम अध्यक्षा सोनिया गांधी और मुंबई अध्यक्ष एकनाथ गायकवाड़ के निर्देश पर अंधेरी पूर्व के वार्ड क्रमांक 86 में विधानसभा चुनाव को लेकर गहमा गहमी शुरू हो गई हैं। जनसंपर्क अभियान में जनहित विकास मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय राय ने भावी विधायक आनंद राज्यवर्धन का स्वागत किया।

इस अभियान में आनंद राज्यवर्धन ने मतदाताओं को चुनाव से सबंधित जानकारियां उपलब्ध कराई। उन्होंने स्थानीय मतदाताओं से अपील की है कि कांग्रेस के उम्मीदवार को भारी मतों से विजयी बनाएं। इस कार्यक्रम में जनहित के विजय राय, उत्तर भारतीय एकता मंच के जिला अध्यक्ष रमेश पाठक, मो. इसरार खान, विनोद गुप्ता, शिव कुमार गुप्ता, सुरेश गुप्ता, गुलाब यादव, उमाशंकर यादव, राज बहादुर यादव, अखिलेश यादव, मोहन कांगने, मो युसूफ शाह, बाबू अल्ले, विजय यादव, धर्मेंद्र पटेल, नीतेश पांडे, शशि पेड़ामकर, दीपक लगाडे, सुशील सिंह, सुरेंद्र मिश्रा आदि लोगो ने गर्मजोश से सत्कार किया।


 533 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *