वज्रपात से एक की मौत चार घायल

विजय कुमार साव/ गोमियां (बोकारो)। गोमियां (Gomia) प्रखंड के हद में चुटे पंचायत के तुइयो गांव में एक ही परिवार के 5 सदस्य वज्रपात (lightning strike) से घायल हो गए। घटना 6 सितंबर की दोपहर एक बजे की बतायी जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तुइयो रहिवासी कैलाश महतो अपनी पत्नी यशोदा देवी, पांच वर्षीय पुत्र संदीप महतो, भाई गोविंद महतो और उसकी पत्नी सुलेखा देवी अपने खेत में खेती-बाड़ी का कार्य कर रहे थे। इस दौरान हल्की बारिश के साथ वज्रपात हुई। जिसमें परिवार के सभी सदस्य घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही गोमियां प्रखंड प्रमुख गुलाबचंद हांसदा ने कहा रविवार होने के कारण कोई भी डॉक्टर गोमियां स्वास्थ्य केंद्र में नहीं रहने के बावजूद चिकित्सा प्रभारी को फोन कर इसकी सूचना दी। रहिवासियो द्वारा सभी घायलों को अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में ही कैलाश महतो की मृत्यु हो चुकी थी। हॉस्पिटल आने पर चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर एच बारला ने उसकी मौत की पुष्टि की।

बताया जाता है कि मृतक कैलाश के चार बच्चे हैं। जिनमें दो लड़का और दो लड़की है। सरकारी लाभ के नाम पर मात्र एक राशन कार्ड है और किसी तरह का कोई सरकारी लाभ उनके पास नहीं है। कैलाश महतो आजीविका चलाने के लिए दूसरे प्रदेश में काम करने के लिए जाता था। कोविड-19 वैश्विक महामारी में किसी तरह अपने घर लौटा और घर पर ही रह कर खेती बाड़ी का काम किया करता था। मृतक की आर्थिक स्थिति अत्यंत ही दयनीय है। मृतक अपने परिवार का मुख्य सदस्य था। वह किसी तरह अपने परिवार का भरण पोषण करता था।

इस संबंध में प्रखंड प्रमुख हंसदा ने गोमियां सीओ ओम प्रकाश मंडल से बात कर आपदा राहत के तहत चार लाख रूपए मृतक के परिवार को मुआवजे के तौर पर मिलने की बात कही। गोमियां थाना के सहायक अवर निरीक्षक अरविंद शर्मा द्वारा मृतक का पंचनामा कर अत्यंत परीक्षण के लिए तेनुघाट अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया।

गांव के रहिवासीयो ने मृतक के परिवार वालों के लिए सरकारी लाभ की मांग की है। मौके पर चंद्रभूषण महतो, दिनेश राज महतो, विनोद महतो, झारी लाल महतो, अमृत महतो रीतलाल महतो आदि का घायलो को अस्पताल पहुंचाने में अहम सहयोग रहा।

 422 total views,  1 views today

You May Also Like