मजदूर नेता अजय कुमार सिंह के निर्णय का मजदूरों ने किया स्वागत

एस.पी.सक्सेना/ बोकारो। कथारा क्षेत्र के श्रमिक नेता व् हाल हीं में इंटक ददई गुट छोड़कर राजेंद्र गुट में शामिल अजय कुमार सिंह के स्वागत में मजदूरों ने 25 जून को बैठक आयोजित किया। बैठक कथारा चार नंबर अंबेडकर पार्क के प्रांगण में वरिष्ठ मजदूर नेता वेदव्यास चौबे तथा इम्तियाज अहमद की अध्यक्षता में हुआ। संचालन शंकर पासवान ने किया।

बैठक में उपस्थित तमाम जनों ने मजदूर नेता अजय कुमार सिंह (Ajay Kumar Singh) के द्वारा लिए गए निर्णय का सर्वसम्मति से स्वागत किया। बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष वेदव्यास चौबे ने कहा कि इंटक मजदूरों का सबसे विश्वसनीय संगठन है। इंटक द्वारा मिला अधिकार कोयला मजदूरों के जीवन में हमेशा यादगार रहेगा। पूर्व के इंटक के नेताओं ने कोयला मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहे हैं। जिसके कारण मजदूरों का झुकाव इंटक की तरफ रहा है। सुरेश महतो ने कहा कि इंटक के संघर्ष की बदौलत कोल इंडिया में हजारों लोगों को रोजगार का अवसर प्राप्त हुआ। जिसे सदैव कोयला मजदूर याद रखते हैं। इंटक की मजबूती से ही हम सबों के अधिकार की रक्षा होगी।

इसके लिए एकजुट होकर राजेंद्र बाबू के सपनों को साकार करने के लिए हम सब उनके पुत्र अनुप सिंह के हाथों को मजबूत करने के लिए शामिल हुए हैं। इंटक के आह्वान पर हमेशा संघर्षरत रहने का हम लोगों को कार्य करना है। मोहम्मद मंसूर खान ने कहा कि राजेंद्र बाबू मजदूरों के मसीहा के रूप में जाने जाते थे। देश के कोने कोने में उन्होंने बेरमो का सम्मान बढ़ाया और मजदूरों की रक्षा की। आज हम सब संकल्पित होकर उनके पद चिन्हों पर चलकर मजदूर एकता को कायम रखेंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से अजय कुमार सिंह ने कहा कि मजदूर हितों की रक्षा हम सबको मिलजुल कर करना है। एक ओर जहां मजदूर अपने मौलिक अधिकार से वंचित हो रहे हैं।

प्रबंधन द्वारा अंग्रेजी हुकूमत लागू करने का निरंतर प्रयास किसी भी हालत में सफल नहीं होने दिया जायेगा। मजदूरों की वेलफेयर पदोन्नत सहित केंद्र सरकार की योजना कमर्शियल माइनिंग का विरोध, श्रम कानून में संशोधन का विरोध बहुत ताकत से कोयला मजदूरों को करना होगा। अन्यथा कोयला मजदूर एक बार फिर गुलामी के शिकार होंगे। उनका अमन चैन खतरे में होगा। आज मजदूर एकजुट होकर इंटक को मजबूत कर अपने अधिकार की रक्षा कर सकते हैं। इंटक जितना मजबूत होगा मजदूर उतना ही खुशहाल होंगे।

इस अवसर पर सभी लोगों ने सर्वसम्मति से कुमार जय मंगल सिंह उर्फ अनुप सिंह के प्रति आभार प्रकट करते हुए इंटक की मजबूती की कामना की। बैठक में मुख्य रूप से असगर अली, आशीष चक्रवर्ती, मोहम्मद मजहर, बलराम गोप, मनीष कुमार, अर्जुन चौहान, महेंद्र चौहान, अजय कुमार सिन्हा, राकेश कुमार, मोहम्मद कलीम, शकील अहमद, सुजीत मिश्रा, जितेन कुमार, अमनदीप सिंह, आरके मिश्रा, विश्वनाथ राज़, विश्वनाथ चौहान, सीएस प्रसाद, संतोष सिन्हा, देवाशिष आस, नरसिंह चौहान, उपेंद्र सिंह, फूलचंद लंका, कृष्णा चौहान, नरेश चमार, राजकुमार रविदास, हरिहर चौहान, विक्रम कुमार, महिला नेत्री ललिता देवी, युवा कांग्रेस के विजय यादव, उपेंद्र चौहान, राजू वर्मा, शशि कुमार, विपिन कुमार सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।

 835 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *