श्रमिकों का विश्वास व् धरोहर है राकोमसं- अजय

एस.पी.सक्सेना/ बोकारो। श्रमिकों का विश्वास राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ का धरोहर है। इस विश्वास को कायम रखना पदाधिकारियों के लिए चुनौती है। उक्त बातें राकोमसं सीसीएल रीजनल सचिव एवं कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने 3 सितंबर को कथारा (Kathara) शाखा कार्यालय में कही। अध्यक्षता कथारा शाखा अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने की। जबकि संचालन शाखा सचिव मोहम्मद इस्लाम अंसारी ने किया।

सिंह ने कहा कि प्रबंधन मजदूरों को पूर्व में मिल रही सुविधाओं को रोकना चाहती है। संगठन इसे कत्तई बर्दाश्त नहीं करेगा। कोयला उद्योग में श्रमिक जहां कड़ी मेहनत कर देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करते हैं वही उनके मौलिक अधिकारों से वंचित करना प्रबंधन की हठधर्मिता को दर्शाता है। प्रबंधन कुंभकर्णी निंद्रा में है। मजदूर एकजुट होकर प्रबंधन के मजदूर विरोधी नीति का मुंह तोड़ जवाब देंगे।

इसके लिए राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ अग्रणी भूमिका का निर्वाह करेगा। उन्होंने कहा कि श्रमिक समस्याओं के निराकरण के लिए संगठन के द्वारा मांग पत्र तैयार कर प्रबंधन को सौंपा जाएगा। प्रबंधन गंभीरता से समस्याओं के निराकरण में अपने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह नहीं कर रही है। जिससे औद्योगिक शांति भंग होगी। इसकी जवाबदेही प्रबंधन की होगी। आज तक मजदूरों को शुद्ध पेयजल नसीब नहीं होना सबसे बड़ा दुर्भाग्य है। मजदूर पदोन्नति से वंचित हैं। सेवानिवृत्त एवं मृत श्रमिकों के आश्रित के बीच प्रबंधन भेदभाव की नीति अपना रही है जिसे संगठन कत्तई बर्दाश्त नहीं करेगा।

अध्यक्षीय संबोधन में प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए राकोमसं संघर्षरत है। मजदूरों की आवाज बुलंदी के साथ रखने का काम संगठन द्वारा होता है। आगामी बेरमो विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत से मजदूरों का भविष्य सुरक्षित होगा। सीसीएल रीजनल समिति के संगठन सचिव वेदव्यास चौबे ने कहा कि निरंतर मजदूरों की समस्याओं के लिए संगठन के पदाधिकारी चिंतनशील होते हैं। जिससे मजदूरों का विश्वास संगठन के प्रति बढ़ा है। इसे कायम रखना संगठन के पदाधिकारियों की जवाबदेही है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष असगर अली, क्षेत्रीय सहायक सचिव आशीष चक्रवर्ती सहित सुभाष सिंह, मंसूर खान, सीएस प्रसाद, मोहम्मद तैयब, सागीर हुसैन, गणेश महतो, अरविंद कुमार सिंह, मोहम्मद शमीम, देवाशीष आस, हरिहर नोनिया, मोहम्मद मुस्तकीम, विनोद यादव, मनोज कुमार दास, संतोष सिन्हा, खुशलाल गोप, भीम सेंट लुइस आदि शामिल थे। बैठक में बीते माह 31 अगस्त को कथारा कोलियरी से सेवानिवृत्त हुए डंपर चालक के पद पर संगठन से जुड़े इम्तियाज अहमद को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। बैठक का प्रारंभ देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शांति की प्रार्थना किया गया।

 356 total views,  1 views today

You May Also Like