शिक्षा के बिना विकास संभव नहीं

प्रहरी संवाददाता/ तेनुघाट (बोकारो)। शिक्षा एक ऐसा धन है जिसे जितना बाटा जाए उतना ही बढ़ता है। मेधावी छात्र- छात्राओं से देश को काफी उम्मीदें है। शिक्षा के बिना समुचित विकास संभव नहीं है। उक्त बातें झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने तेनुघाट अतिथिगृह में विनोद विचार मंच के द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबंधित किया। उनके आदर्श झारखंड आंदोलन के प्रेणता विनोद बिहारी महतो हैं, जिन्होंने पढ़ो और लड़ो का नारा देकर झारखंडवासियों को जागरुक करने का काम किया था।

जिस उम्र में बच्चे पोस्टर नहीं साट पाते विनोद बाबू से प्रेरित होकर उस उम्र में उन्होंने माईक थामा था। विनोद बाबू के नक्शे कदम पर चलकर शिक्षा पर विशेष ध्यान देकर आज वे इस मुकाम तक पहूंचे हैं। उन्होंने उपस्थित बच्चों से उम्मीद जताई कि अगले वर्ष होने वाले सम्मान समारोह में उन सबकी भी पुरस्कार पाने में भागीदारी होगी। यहां पेटरवार, गोमियां एवं कसमार प्रखंड के मैट्रिक एवं इंटर के प्रखंड स्तरीय एवं विद्यालयों के टॉपर छात्र- छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

समारोह का शुभारंभ आजसु सुप्रीमो सुदेश कुमार ने महतो किया। इस मौके पर उमाकांत रजक, देवशरण भगत, डॉ. लम्बोदर महतो, डोमन सिंह मुंडा, आरएन सिंह, अर्चना मिश्रा ने दिया जलाकर किया। पूर्व मंत्री उमाकांत रजक ने कहा विनोद मंच का उद्देश्य दिवंगत विनोद बिहारी महतो के विचारों को जन- जन तक पहूंचाना है। विनोद विचार मंच के संरक्षक सुदेश कुमार महतो जो प्रतिभावन छात्र- छात्राओं को खोजकर लाते हैं और उन्हें निखारने का काम करते हैं।

डॉ. लंबोदर महतो ने कहा कि इस क्षेत्र में प्रतिभावान विद्यार्थियों की कमी नहीं है। जरुरत है उसे तराशने की। इस दिशा में मंच कार्य कर रहा है। मंच द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर छात्र- छात्राओं की मदद की जाती है। देवशरण भगत, डोमन सिंह मुंडा आदि ने भी सभा को संबोधित किया। झारखंड आंदोलन के पुरोधा सिद्धोकान्हु के वंशज मंडल मूर्मू को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

शाहिन परवीन, कुमारी सलोनी, महावीर टुडु, फरहान अख्तर, आदित्य राज, मुस्कान जैन, उर्मिला कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, निखिल ठाकुर, रिंकी सिन्हा, शिल्पा कुमारी, श्वेता सुमन सहित कई मेघावी छात्र- छात्राओं को सम्मानित किया गया। मौके पर जगदीश स्वर्णकार, हेमंत महतो, पंकज जैन, पंकज पाठक, हिमांशु कुमार आदि उपस्थित थे। मंच संचालन राजेश कुमार विश्वकर्मा ने किया।

 281 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *