श्रमिक जमात तथा संगठन को कभी कमजोर नहीं होने दूंगा-अनुप

एस.पी.सक्सेना/ बोकारो। राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ केंद्रीय समिति की बैठक में निर्विरोध कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह (Anup Singh) को चुने जाने पर कथारा (Kathara) क्षेत्र से संगठन से जुड़े सैकड़ों सदस्यों ने जय मंगल सिंह को बधाई देने उनके धोरी स्टाफ क्वार्टर (Dhori staff quarter) स्थित आवास पहुंचे। कार्यक्रम में शामिल सदस्यों को संबोधित करते हुए अनूप कुमार सिंह ने कहा कि श्रमिक जमात और संगठन का भरोसा कभी कमजोर नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि अभिभावक स्वरूप निर्देशक मंडली में शामिल लोगों के मार्गदर्शन से योजना और कार्यक्रम बनाकर संगठन की मजबूती के लिए कार्य किए जाएंगे। श्रमिक संगठन की ताकत मजदूर जमात है। मजदूरों का भरोसा सदैव इंटक की तरफ रहा है।

इस विश्वास को मजबूती के साथ कायम रखना उनके लिये चुनौती से कम नहीं है। मैं सभी पदाधिकारियों से विनम्रता के साथ आग्रह करना चाहूंगा। श्रमिकों के सुख दुख में शामिल होकर उनके जलवंत समस्याओं के निराकरण के लिए योजना और कार्यक्रम बनाएं। जिस अस्तर पर मेरी जरूरत होगी मैं सदैव उपलब्ध रहूंगा। संगठन के वरिष्ठ अभिभावक तुल्य नेताओं का जो मार्गदर्शन रहा है उस मार्गदर्शन के तहत संगठन की मजबूती के लिए हम सबों को आगे बढ़ना होगा। अनुप सिंह ने कहा कि संगठन के पदाधिकारी सदस्यता अभियान में शामिल होकर इंटक की मजबूती के लिए कार्य करें।

श्रमिक समस्याओं के लिए कार्यक्रम बनाकर परियोजना स्तर से लेकर मुख्यालय स्तर तक आंदोलन का रूपरेखा तय किया जाएगा। केंद्र सरकार व कोल इंडिया प्रबंधन मजदूरों के ऊपर दनात्मक कार्रवाई कर रही है। इसका विरोध हमें करना होगा। पूर्व में मिल रही सुविधाओं से सभी मजदूर को वंचित करने का प्रयास किया जा रहा है। लोग को समयबद्ध पदोन्नति नहीं, वेलफेयर कार्यों में कोताही किया जा रहा है। इसका हमें विरोध करना होगा। उन्होंने कहा कि उनके पिता स्व. राजेंद्र प्रसाद सिंह के अधूरे कार्यों को पूरा करना एक बड़ी जवाबदेही है।

जिसे आप के आशीर्वाद के बदौलत कर पाने में वे अवश्य सफल होंगे। इस अवसर पर श्रमिक नेता अजय कुमार सिंह, वेदव्यास चौबे, आशीष चक्रवर्ती, असगर अली, कन्हैया राम, इम्तियाज अहमद, राकेश कुमार, मोहम्मद शमीम, मोहम्मद नसीम, प्रमोद कुमार यादव, हरिहर नोनिया, झाकस नोनिया, मनोज तूरी, अर्जुन चौहान, सुरेश महतो, शंकर पासवान, मजहर आलम, अरविंद कुमार सिंह, सीएस प्रसाद, विश्वनाथ राज, संतोष सिन्हा, अमनदीप सिंह, बिंदु चंद्र हेंब्रम, श्रीकांत मिश्रा, राजेश्वर यादव, बलराम गोप, युवा कांग्रेस के विजय यादव, राजेंद्र वर्मा, उपेंद्र चौहान, शशि कुमार सहित अन्य शामिल थे। नवनिर्वाचित केंद्रीय अध्यक्ष को राकेश कुमार, देवाशीष आस तथा संतोष सिन्हा द्वारा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

 425 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *