संघर्ष समाप्त, अब 17 गांव को मिलेगा पेयजल

35 करोड़ में पूरी होगी जलापूर्ति परियोजना

मुश्ताक खान/ रांची (झारखंड)। जल संकटों से जूझते बरकट्ठा प्रखंड के करीब 17 गांवों के निवासियों का संघर्ष अब समाप्त होता दिखाई दे रहा है। क्योंकि देर से ही सही झारखंड राज्य आवास बोर्ड के अध्यक्ष प्रो जानकी प्रसाद यादव ने दुरूस्त करने का रास्ता निकाल लिया है। इतनी ही नहीं उन्होंने इस परियोजना को मुख्य मंत्री रघुवर दास से हरी झंडी भी दिला दी है। करीब 35 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली महत्वकांक्षी परियोजना में अगर आर्थिक संकट आई तो विधायक प्रो जानकी प्रसाद यादव अपने निजी निधी से इसे पूरा करेंगे।

गौरतलब है कि छुतहरी कटिया ग्रामीण जलापूर्ति परियोजना के पूरा होने के बाद बरककगांगो, चुगलामो व गैड़ा पंचायत के 17 गांव के ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मिल सकेगा। करीब 35 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस परियोजना को छुतहरी कटिया में महूर्त रूप दिया जाएगा। बता दें कि बरकट्ठा प्रखंड के सुदूरवर्ती छुतहरी कटिया ग्रामीण जलापूर्ति योजना की मांग लंबे समय से ग्रामीणों द्वारा की जा रही थी। इसे झारखंड राज्य आवास बोर्ड के अध्यक्ष व बरकट्ठा विधायक प्रो जानकी प्रसाद यादव के अमूल्य प्रयास व योगदान से संभव हो पाया है।

बताया जाता है कि जलापूर्ति योजना की मंजूरी कोष के अभाव में लंबित था। इस योजना को लेकर विधायक प्रो यादव मुख्यमंत्री रघुवर दास से कई बार मुलाकात कर जल्द निविदा निकालने का आग्रह किया था। विधायक यादव ने उपरोक्त क्षेत्र की आम व खास जनता से पानी की समस्या हल करने का वादा किया था, उसे उन्होंने पूरा कर दिखाया। इस कार्ययोजना की स्वीकृति मिलने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। जमीन से जुड़े जनता के बीच रहने वाले विधायक प्रो जानकी प्रसाद यादव के इस कार्य की सराहना चारो ओर हो रही है। इतना ही नहीं उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा है।

बधाई देने वालों में कथारा के तुलसी यादव (मुखिया), रामजी सिंह यादव (समाजसेवक), मुंबई से विनोद प्रसाद (कारोबारी), भाजपा मंडल अध्यक्ष बिरेन्द्र यादव (बेडोकला), जिला सेवा प्रमुख प्रकाश चौधरी (आरएसएस), मनोज चौधरी, मुनालाल मोदी, ध्रुपनारायण वर्णवाल, महावीर यादव, सुमंत पांडेय, मनोज यादव, रेवा साव, जगलाल यादव, उमेश राम, मथुरा यादव, बरकनगांगो पंचायत की मुखिया हेमंती देवी, बरकनगांगो पंचायत के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि सत्येंद्र कुमार यादव, रामलखन यादव, अमित कुमार, आशीष यादव, किशोर यादव का नाम शामिल है।




 402 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *