जारंगडीह माणिक मोड न्यू शास्त्रीनगर से सीसीएल कर्मी को अपने साथ ले गयी प्रशासन

  • आज बोकारो जिला में दो और कोविड 19 केस की पुष्टि हुई
  • अब बोकारो जिला में कुल सक्रिय केस 50 है

एस.पी.सक्सेना/ बोकारो। बोकारो (Bokaro) जिला के हद में बेरमो प्रखंड के न्यू शास्त्रीनगर (माणिक मोड़) जारंगडीह से 59 वर्षीय सीसीएल कर्मी को 24 जुलाई को पुलिस बल आकार 108 एम्बुलेंस से ले गयी। स्थानीय रहिवासियों ने बताया कि कुछ दिन पहले वह मेडिका रांची से इलाज करवाकर लौटा था। वह पहले से ही कई प्रकार की बीमारी से ग्रसित था।

अनुमान है कि वह व्यक्ति पॉजिटिव हो सकता है। इस घटना से जारंगडीह (Jarangdih) के लोगों में दहशत फैल गया है। लोगो का कहना है कि उसके परिवार में भी कुछ मेहमान बाहर से मुलाकात करने आये थे। बताते चलें कि 23 जुलाई को कथारा में एक ही परिवार के दो लोगो को कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद 24 जुलाई को दिनभर सभी दुकाने बंद रही। अब जारंगडीह की घटना ने कथारा जारंगडीह में दहशत फैला दिया है।

इधर बोकारो जिला प्रशासन ने जारंगडीह निवासी सीसीएल कर्मी के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि कर दी है। जिला प्रशासन के अनुसार जिले में दो और कोविड 19 केस की पुष्टि हुई है। ओएनजीसी गोमियां का 25 वर्षीय युवक का पॉजिटिव रिपोर्ट आया है। यह व्यक्ति मेडिका रांची में अपना जांच करवाया था। दूसरा व्यक्ति 59 वर्षीय जारंगडीह, शास्त्री नगर का रहने वाला है। दोनों को कोविड अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। अब बोकारो जिला में कुल सक्रिय केस 50 हो गए हैं। जिनका बेहतर इलाज चल रहा है।

सैंपलिंग में आज कुल 514 सैम्पल इकठ्ठा किया गया

सैम्पलिंग में 24 जुलाई को कुल 514 सैम्पल इकठ्ठा किया गया जो आरटीपीसीआर धनबाद (Dhanbad) में 460, ट्रू नेट में 54 तथा एंटीजन में 20 जांच के लिए भेजे गये।

 421 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *