सदस्य संगठन की रीढ़ है-कुमार जयमंगल

एस.पी.सक्सेना/ बोकारो। राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के नवनिर्वाचित केंद्रीय अध्यक्ष सह फेडरेशन के अध्यक्ष, झारखंड प्रदेश यूथ कांग्रेस (Jharkhand Pradesh Youth Congress) के पूर्व अध्यक्ष कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनुप सिंह ने कहा कि ट्रेड यूनियन की ताकत उसके सदस्यों की संख्या होती है। सदस्य संगठन की रीढ़ है। कोयला उद्योग में मजदूरों का विश्वास इंटक के साथ है।

जिस विश्वास को कायम रखना बहुत बड़ी जिम्मेवारी है। यह तभी संभव हो पाएगा जब संगठन से जुड़े लोग श्रमिक समस्याओं के निराकरण के लिए निरंतर प्रयत्नशील रहेंगे। श्रमिकों को संगठन से जोड़ने का प्रयास करेंगे। वे सीसीएल में ही नहीं कोल इंडिया के सभी कंपनियों की दौरा कर संगठन की मजबूती के लिए सदस्यता अभियान को गति देने का कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि वर्तमान केंद्र की मोदी सरकार व कोल इंडिया प्रबंधन मजदूर और उद्योग विरोधी नीति को लागू करने में आमादा है। जिसे किसी भी हालत में वे श्रमिको के बल पर पूरा नहीं होने देंगे। संगठन की मजबूती के लिए परियोजना स्तर क्षेत्रीय स्तर तथा मुख्यालय स्तर पर नियमित बैठक कर समस्याओं पर चर्चा होगी। साथ ही उसके निराकरण के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। परियोजना तथा क्षेत्रीय स्तर के पदाधिकारी सदस्यता अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें।

श्रमिक संगठन में श्रमिकों की संख्या ही संगठन की ताकत है। जब आप ताकतवर होंगे बहुत सी समस्याओं का स्वत: निदान हो जाएगा। रीजनल, क्षेत्रीय व् परियोजना स्तर के पदाधिकारी ध्यान देकर संगठन की मजबूती के लिए कार्य करें। उदासीन रवैया किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर बेरमो कोयलांचल के दर्जनों लोगों ने राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ की सदस्यता ली।

जिसमें मुख्य रुप से इम्तियाज अहमद, मंसूर खान, कन्हैया राम, मोहम्मद शमीम, देवाशीष आस, सीएस प्रसाद, संतोष सिन्हा, अमनदीप सिंह, सुजीत मिश्रा, अजय सिन्हा, सुबीर रॉय, तुलसी निषाद, अर्जुन चौहान, हरिहर नोनिया, जाकिर हुसैन, असगर अली, शब्बीर अहमद अंसारी, श्रीकांत मिश्रा, मोहम्मद तैयब, मोहम्मद सागीर अंसारी, भीखम कुमार, अजय यादव, भीम सिंह, जगमोहन नायक, संजय गिरी, नागेश्वर यादव, आदित्य उपाध्याय, रवि कुमार, खिरोधन साव, पिंटू राय, पंचराम, अशोक गिरी सहित अन्य शामिल थे। मौके पर मुख्य रूप से राकोमसं सीसीएल रीजनल सचिव अजय कुमार सिंह, ए पी सिंह, वेदव्यास चौबे, आशीष चक्रवर्ती आदि उपस्थित थे।

 563 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *