किसान की खेतिहर भूमि पर बन रहा स्टेडियम

किसान ने दर्ज कराई आपत्ति

प्रहरी संवाददाता/ गोमियां (बोकारो)। बोकारो (Bokaro) जिले के हद में गोमियां प्रखंड के झारखंड सरकार के विशेष प्रमंडल द्वारा करोड़ों की लागत से किसान की भूमि पर स्टेडियम बनाए जाने की सूचना है। इस बाबत किसान द्वारा न्यायालय में आपत्ति दर्ज कराने की बात कही जा रही है। बावजूद इसके ठेकेदार किसान की खेतिहर भूमि पर स्टेडियम बना रहा है।

जानकारी के अनुसार गोमियां प्रखंड के स्थानीय पंचायत क्षेत्र में प्रस्तावित डिग्री कॉलेज के समीप एक करोड़ 5 हजार की लागत से विशेष प्रमंडल योजना के तहत स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है। स्थानीय रहिवासी रंजीत यादव के अनुसार निर्माणाधीन स्टेडियम उसके परिवार के सदस्यों के नामित 6 एकड़ 50 डिसमिल भूमि को बिना उसके अनुमति के जबरन अधिग्रहित कर निर्माण कराया जा रहा है।

यादव के अनुसार इस आशाय को लेकर तेनुघाट (Tenughat) व्यवहार न्यायालय में मामला दर्ज कराया गया है। बावजूद इसके स्थानीय प्रशासन जबरन यहाँ निर्माण कार्य करवा रही है। यादव ने बताया कि उक्त भूमि खाता नंबर 272 प्लॉट नंबर 1702 का मालगुजारी भुगतान किया जाता रहा है। खास बात यह कि उक्त भूमि गैरमजरूआ खास के तहत आता है। जिसे यादव के वंशज के द्वारा संवत 1987 में वर्तमान जमींदार द्वारा बंदोबस्ती हासिल की थी।

बताया जाता है कि अंचल कार्यालय गोमियां द्वारा जानकारी देते हुए कहा गया कि उक्त भूमि का रजिस्टर 2 अंचल कार्यालय में इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं होने के कारण स्पष्ट नहीं हो सकता। इस संबंध में पूर्व अंचलाधिकारी व वर्तमान में गढ़वा जिले में पदस्थापित अंचलाधिकारी यशवंत नायक ने बताया कि गोमियां पंचायत का फार्म 2 संबंधित हल्का में अवश्य होगा। जिसे सत्यापित किया जा सकता है।

 596 total views,  1 views today

You May Also Like